ONE Championship की 22 मई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है, जहां एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 155 और The Inner Circle का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
The Inner Circle के मेन इवेंट में थाई स्टार योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री का सामना अपराजित रूसी फाइटर कियामरन नबाती से बेंटमवेट मॉय थाई मैच में होगा। योड-आईक्यू पिछले लगातार 11 मैचों को अपने नाम करने के बाद इस मैच में उतरेंगे, वहीं नबाती ने करियर में 22-0 का जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया है।
वहीं ONE Friday Fights 155 के मेन इवेंट में अनुभवी थाई स्टार डेचो पोर बोरिरैक का सामना अपराजित रूसी सनसनी रुस्तम यूनुसोव से होगा। इस इवेंट में शामिल लगभग सभी फाइटर्स छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने का प्रयास करेंगे।
भारत में The Inner Circle को live.onefc.com पर शाम 5 बजे से लाइव देखा जा सकता है।
ONE Friday Fights 155 को शाम 7 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकेगा।