Vero Hero 1200x1165 2

वेरो “द कयान लैपर्ड”

हाइट
5'5" FT / 164 CM
आयु
30 Y
टीम
Tiger Muay Thai

वेरो के बारे में

वेरो “द कायन लैपर्ड” ने म्यांमार के शान राज्य के एक छोटे से गांव से निकलकर मार्शल आर्ट्स के सबसे बड़े स्टेज तक पहुंचने के लिए कड़ा संघर्ष किया है और म्यांमार की स्ट्राइकिंग सनसनी अभी तो बस शुरुआत कर रही हैं।

इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें हर कदम पर कड़ी मेहनत करनी पड़ी। मोबये के उत्तर में स्थित ईस्ट काहपू में जन्मी वेरो छह भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर थीं। पिता की बीमारी के कारण वो सुबह जल्दी उठकर अपनी मां का हाथ बंटाती थीं ताकि परिवार का गुजारा हो सके, भले ही इसके लिए उन्हें स्कूल की क्लास छोड़नी पड़े।

16 साल की उम्र में उन्हें कॉम्बैट स्पोर्ट्स में अपना जुनून मिल गया। उनके माता-पिता इस फैसले के खिलाफ थे, लेकिन वेरो ने पैसे उधार लिए और अपने सपनों को पूरा करने के लिए नेपीडॉ की ओर निकल पड़ीं। एक साल के भीतर ही उन्हें स्कूल की पढ़ाई और अपने पसंदीदा खेल में से किसी एक को चुनने के मुश्किल फैसले का सामना करना पड़ा।

उन्होंने फाइटिंग को चुना और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वेरो ने नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता और 2015 SEA गेम्स में म्यांमार का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद 2017 में उन्होंने लेथवेई का रुख किया और चैंपियन बनीं।

लेकिन उनके देश में फाइट्स के मौके बहुत कम थे और जब महामारी आई तो उन्होंने यांगून में ट्रेनर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया। वहां एक संयोग से बने संपर्क ने उनके लिए थाईलैंड के Tiger Muay Thai जिम के दरवाजे खोल दिए और यहीं से उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई।

उन्होंने थाई फाइट सर्किट में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो कार्ड चुएक टाइटल जीते, वर्ल्ड मॉय थाई ऑर्गेनाइजेशन की 53 किलोग्राम रैंकिंग में #1 स्थान हासिल किया और 2022 का फीमेल फाइटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड भी अपने नाम किया। उनकी इस शानदार सफलता को नजरअंदाज करना नामुमकिन था। जनवरी 2025 में ONE Championship ने म्यांमार की इस दमदार स्ट्राइकर को जिंदगी का सबसे बड़ा मौका दिया।

वेरो के ONE Championship के सफर की शुरुआत निराशाजनक रही, जब उन्हें ONE Friday Fights 97 में विभाजित निर्णय से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन “द कायन लैपर्ड” ने अपने खास अंदाज में जोरदार वापसी की। उन्होंने लुम्पिनी स्टेडियम में लगातार चार जीत दर्ज कीं, जिनमें पूर्व K-1 चैंपियन काना “क्रशर क्वीन” मोरिमोटो के खिलाफ उनकी चौंकाने वाली जीत भी शामिल थी।

इन जीतों की बदौलत उन्होंने ONE Championship के ग्लोबल रोस्टर में अपनी जगह पक्की कर ली है। इससे भी महत्वपूर्ण बात ये है कि इन शानदार प्रदर्शनों ने उन्हें ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग डिविजनों के शीर्ष फाइटर्स की कतार में पहुंचा दिया है।

वेरो अपने परिवार, कायन समुदाय और अपने देश में बड़े सपने देखने वाले हर युवा के लिए फाइट करती हैं। वो तब तक नहीं रुकेंगी, जब तक ONE वर्ल्ड टाइटल बेल्ट म्यांमार लाकर पूरे देश को प्रेरित करने का अपना सपना पूरा नहीं कर लेतीं।

ONE Championship रिकॉर्ड्स

इवेंट के रिजल्ट्स

रिजल्ट खेल तरीका राउंड तरीका और राउंड प्रतिद्वंद्वी प्रतिद्वंद्वी और इवेंट देश तारीख इवेंट
जीत
किकबॉक्सिंग
सर्वसम्मत निर्णय UD
राउंड 3 (3:00)
किकबॉक्सिंग सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (3:00)
राउंड 3 (3:00) Kana avatar 500x345 1
काना मोरिमोटो
जापान
जापान
ONE Friday Fights 155 & The Inner Circle
जीत
मॉय थाई
विभाजित निर्णय SD
राउंड 3 (3:00)
मॉय थाई विभाजित निर्णय
राउंड 3 (3:00)
राउंड 3 (3:00) Shir_Cohen avatar 500x345 2
शिर कोहेन
इसराइल
इसराइल
ONE Friday Fights 143
जीत
मॉय थाई
विभाजित निर्णय SD
राउंड 3 (3:00)
मॉय थाई विभाजित निर्णय
राउंड 3 (3:00)
राउंड 3 (3:00) Li_Mingrui avatar 500x345 1
ली मिंगरुई
चीन
चीन
ONE Friday Fights 132
जीत
मॉय थाई
तकनीकी नॉकआउट (TKO) TKO
राउंड 2 (1:09)
मॉय थाई तकनीकी नॉकआउट (TKO)
राउंड 2 (1:09)
राउंड 2 (1:09) Junior Fairtex Avatar 500x345 2
जूनियर फेयरटेक्स
थाईलैंड
थाईलैंड
ONE Friday Fights 107
हार
मॉय थाई
विभाजित निर्णय SD
राउंड 3 (3:00)
मॉय थाई विभाजित निर्णय
राउंड 3 (3:00)
राउंड 3 (3:00) Franciska Vera Avatar 500x345 2
फ्रांसिस्का वेरा
चिली
चिली
ONE Friday Fights 97

विश्लेषण

जीत - 4
हार - 1
1
तकनीकी नॉकआउट (TKO) TKO
0
1
सर्वसम्मत निर्णय UD
0
2
विभाजित निर्णय SD
1

फिनिश रेट

फिनिश
1
फिनिश रेट
25%
जीत
4
टोटल बाउट्स
5

बाउट का समय

बाउट का औसत समय
08m : 01s
कुल समय
0h : 40m : 09s

संबंधित आर्टिकल्स

Jonathan Haggerty motivates his younger brother Freddie Haggerty before the fight
verokana 1
Vero Shir Cohen ONE Friday Fights 143 5 scaled
Vero ShirCohen OFF 1920X1280 scaled