22 मई को The Inner Circle के एटमवेट किकबॉक्सिंग मैच में आमने-सामने होंगी वेरो और काना

verokana 1

दुनिया की दो सर्वश्रेष्ठ और दिलचस्प विमेंस स्ट्राइकर्स शुक्रवार, 22 मई को होने वाले The Inner Circle के तीन राउंड के मैच में आमने-सामने होंगी और इस मैच की विजेता ONE वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल कर सकती है।

पूर्व लेथवेई चैंपियन वेरो “द कयान लैपर्ड” का सामना पूर्व K-1 चैंपियन काना “क्रशर क्वीन” मोरिमोटो से बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होगा।

मैच को अपने नाम करने वाली स्टार “द क्वीन” फेटजीजा लुक्जाओपोरोंगटॉम के ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच के करीब पहुंच जाएगी।

फरवरी 2025 में अपने प्रमोशनल डेब्यू मैच को करीबी अंतर से हारने के बाद वेरो हर मुकाबले के साथ बेहद खतरनाक नजर आई हैं।

29 वर्षीय म्यांमार की स्टार ने मई 2025 में जूनियर फेयरटेक्स को हराने के बाद चीनी स्टार ली मिंगरुई को छह महीने बाद पराजित किया। उनकी सबसे बड़ी जीत इज़राइल की शिर कोहेन के खिलाफ आई।

अब वो लगातार तीन जोरदार मैचों में अपने नाम कर किकबॉक्सिंग का रुख करेंगी और उनका सामना दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में सबसे मजबूत प्रतिद्वंदी के साथ होगा।

पूर्व ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर को हराना उनके करियर के लिए काफी बड़ा लम्हा साबित हो सकता है।

वहीं काना की बात करें तो वो लुम्पिनी स्टेडियम से जीत के साथ जाना चाहेंगी।

अनुभवी जापानी स्टार को ONE Championship में मुश्किल शुरुआत का सामना करना पड़ा। दिसंबर 2024 में “क्रशर क्वीन” को अनीसा “C18” मेक्सेन से हार मिली। उसके बाद उन्होंने स्वीडिश स्टार मोआ कार्लसन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

यहां मिली शानदार जीत के साथ उन्हें मार्च 2025 में फेटजीजा के खिलाफ ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल हुआ। पांच राउंड के करीबी मैच में थाई स्टार को जीत नसीब हुई।

उसके बाद से काना ने फेटजीजा के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल रीमैच हासिल करने की बात दोहराई है, लेकिन जापानी स्टार जानती हैं कि ऐसा करने के लिए उन्हें लय हासिल करनी होगी।

33 वर्षीय ने पिछले साल नवंबर में स्टैम्प फेयरटेक्स को वापसी को खराब करते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

अगर काना अब 22 मई को थाई राजधानी में वेरो को हरा देंगी तो वो खिताबी रीमैच के बेहद करीब पहुंच जाएंगी।

किकबॉक्सिंग में और

Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36
Canadian kickboxer Jonathan Di Bella lands punches on Zhang Peimian
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 57
Joshua Pacio faces off with Mansur Malachiev ahead of their rematch at The Inner Circle 21
Jonathan Haggerty faces former king Hiroki Akimoto in Tokyo
Scottish Muay Thai fighter Nico Carrillo gets ready for battle
Joshua Pacio punches Mansur Malachiev in their first MMA fight
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19