नडाका और काना ने ONE 173 में जीत के बाद अपनी बात रखी – ‘मुझे बहुत खुशी हो रही है’

kanaNadaka

नए ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नडाका और चार बार की पूर्व K-1 चैंपियन काना “क्रशर क्वीन” मोरिमोटो ने रविवार, 16 नवंबर को हुए ONE 173 में धमाकेदार जीत दर्ज कीं।

तीन डिविजन के Rajadamnern चैंपियन बनने वाले पहले गैर थाई फाइटर नडाका ने अपने बेल्ट कलेक्शन में सबसे बड़े खिताब को अब शामिल कर लिया है।

24 वर्षीय स्ट्राइकर ने पूरे पांच राउंड में शानदार स्ट्राइकिंग का नमूना पेश करते हुए अनुभवी थाई स्टार नमसुरिन चोर केटविना को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

इसके अतिरिक्त काना ने प्रमोशन में अपना सबसे शानदार प्रदर्शन किया।

33 वर्षीय दिग्गज ने तीन खेलों की पूर्व चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स को सर्वसम्मत निर्णय से हराने में सफलता पाई। अपनी घरेलू जमीन पर जीत दर्ज करने के बाद इन दोनों एथलीट्स ने अपनी जीत पर चर्चा की।

नडाका ने ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया

नडाका दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में 10 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के रूप में आए। लेकिन उन्होंने पहला ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीतकर अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

Eiwa Sports Gym के स्टार अपने हर अटैक में नमसुरिन पर भारी पड़ रहे थे, जबकि थाई विरोधी ने पीछे हटने का नाम नहीं लिया।

जजों द्वारा फैसला सुनाने से पहले नडाका की जीत साफ नजर आ रही थी। इस जीत के बाद उन्होंने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया है।

नए ONE वर्ल्ड चैंपियन ने अपनी ऐतिहासिक उपलब्धि के बारे में कहा:

“ONE Championship गोल्ड ना सिर्फ स्ट्राइकर्स बल्कि MMA फाइटर्स के बीच और दुनिया भर में बहुत ही शानदार उपलब्धि है। इस खास ग्रुप का हिस्सा बनकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।”

शानदार प्रदर्शन के बाद नडाका की लगातार जीतों का सिलसिला 40 हो गया है।

मात्र 24 वर्ष की आयु में ही उन्होंने खुद को जापान के सबसे महान मॉय थाई फाइटर्स में से एक बना लिया, लेकिन वो इसे उपलब्धि से कहीं बड़ी जिम्मेदारी मानते हैं।

उन्होंने कहा:

“मैं रोजाना एक ऐसे मार्शल आर्टिस्ट की जिंदगी जीना चाहता हूं जो एक चैंपियन के लिए सही होती है। मैं दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ संगठन के रूप में ONE Championship को आगे लेकर जाना चाहता हूं।”

काना ने शानदार जीत के बावजूद स्टैम्प की मजबूती को सराहा

काना मोरिमोटो ने मुश्किल नतीजों को अपने लिए शानदार फल में बदल दिया।

स्ट्राइकिंग दिग्गज अनीसा मेक्सेन और ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन “द क्वीन” फेटजीजा लुक्जाओपोरोंगटॉम से हारने के बाद उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

कई बार की K-1 वर्ल्ड चैंपियन ने तीनों राउंड तक आगे बढ़ते हुए स्टैम्प को परेशान कर रखा।

“क्रशर क्वीन” ने कहा: 

“पहले राउंड में मैंने अपनी दूरी को एडजस्ट किया और फिर लय में आई। दूसरे और तीसरे राउंड में लगा कि अगर मेरे पास मौका होता तो मैं उन्हें नॉकआउट कर सकती थी।”

काना ने स्टैम्प की चोट के बाद वापसी की परिस्थितियों को समझा है क्योंकि स्टैम्प ने पिछले दो सालों से घुटने की चोट के चलते कोई फाइट नहीं की थी।

लेकिन काना ने स्टैम्प की जमकर तारीफ की:

“लंबे समय तक एक्शन से दूर रहने के बावजूद मुझे खुशी है कि स्टैम्प शानदार कंडिशन में थीं।”

किकबॉक्सिंग में और

Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott