ONE SAMURAI 1 में नडाका एटमवेट मॉय थाई टाइटल को सोंगचाइनोई के खिलाफ करेंगे डिफेंड, अन्य मैचों की भी घोषणा

nadakasong

ONE Championship ने ONE SAMURAI 1 के लिए चार और मैचों का ऐलान कर दिया है। मौजूदा ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नडाका अपने पहले टाइटल डिफेंस में थाई स्टार सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट का सामना करेंगे।

इस यादगार इवेंट में जापानी तकनीकी स्ट्राइकर शिमोन योशीनारी का सामना मलेशियाई-अमेरिकी युवा स्टार जोहान “जोजो” गज़ाली से फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में होगा। वहीं कई बार के K-1 वर्ल्ड चैंपियन हिरोमी वजीमा की टक्कर रिकार्डो ब्रावो से फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच और टोकी टमारु का सामना टोमा कुरोदा से एटमवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में होगा।

इन लाजवाब मुकाबलों का लाइव प्रसारण जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना से बुधवार, 29 अप्रैल को किया जाएगा।

चैंपियनशिप मैच में 25 वर्षीय नडाका 66-6 के शानदार करियर और 4-0 के प्रमोशनल रिकॉर्ड के साथ पहली बार खिताब को बचाने उतरेंगे।

उन्होंने पिछले साल ONE 173 में पहला ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल हासिल किया था। इसके लिए उन्होंने थाई अनुभवी स्टार नमसुरिन चोर केटविना को मात दी थी।

नडाका के नाम मॉय थाई जगत का हर खिताब है।

अपनी तेज-तर्रार स्पीड और आईक्यू के लिए मशहूर नडाका की टक्कर सोंगचाइनोई से होगी, जो कि 60-18 के करियर और 10-1 के प्रमोशनल रिकॉर्ड के साथ मैच में दस्तक देंगे।

साल 2023 में डेब्यू के बाद लगातार पांच जीत हासिल करते हुए उन्होंने छह अंकों की राशि का कॉन्ट्रैक्ट जीता और एक समय पर लगातार नौ मैचों को अपने नाम किया।

वो पिछली फाइट में जीत के साथ इस खिताबी मैच के लिए उतरकर चैंपियन बनने का प्रयास करेंगे।

फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में 21 वर्षीय जापानी स्टार शिमोन की टक्कर 19 वर्षीय मलेशियाई-अमेरिकी सनसनी गज़ाली से होगी।

25-1 का करियर रिकॉर्ड और ONE में अपराजित रहने वाले शिमोन का प्रयास होगा कि वो अपने अपराजित रिकॉर्ड को बरकरार रखेंगे और वर्ल्ड टाइटल मैच की ओर कदम बढ़ाएं।

उनका सामना होगा Superbon Training Camp का प्रतिनिधित्व करने वाले गज़ाली से, जो कि 27-9 का करियर और 8-3 का प्रमोशनल रिकॉर्ड अपने नाम रखते हैं। लगातार दो जीत के बाद उन्होंने अपने पुरानी फॉर्म हासिल कर ली है, जिसने उन्हें ग्लोबल सुपरस्टार बनाया था।

16 साल की उम्र में 16 सेकंड के नॉकआउट से डेब्यू कर चर्चा में आए गज़ाली साबित करना चाहते हैं कि वो पहले जैसी लय हासिल कर चुके हैं।

फेदरवेट किकबॉक्सिंग भिड़ंत में कई बार के K-1 चैंपियन वजीमा का सामना 26 वर्षीय अर्जेंटीनियाई पावरहाउस ब्रावो से होगा।

22-7 के रिकॉर्ड, जिसमें 18 नॉकआउट जीत हैं, वाले “द पर्पल कोमेट” ने तब के ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने के खिलाफ डेब्यू किया था, मगर उन्हें एक कड़े मैच में हार मिली।

अब उनका प्रयास संगठन में अपनी पहली जीत पर होगा।

Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 17

ब्रावो की बात करें तो उन्हें खुद जीत की तलाश है।

ONE Friday Fights में लगातार तीन जीत हासिल कर मेन रोस्टर का हिस्सा बनने के बाद अर्जेंटीना के स्टार को लगातार दो हार का मुंह देखना पड़ा।

अब वो टोक्यो में एक बार फिर से पुरानी फॉर्म को जीवित करने की हर संभव कोशिश करेंगे।

अंत में प्रमोशन में डेब्यू करने जा रहे 24 वर्षीय टमारु जापानी स्टार्स के बीच होने वाले एटमवेट किकबॉक्सिंग मैच में 25 वर्षीय कुरोदा से टक्कर लेते हुए नजर आएंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153