इन 3 कारणों से 22 मई का The Inner Circle साल के सबसे बेहतरीन इवेंट्स में से एक हो सकता है

Jonathan Haggerty motivates his younger brother Freddie Haggerty before the fight

बैंकॉक का लुम्पिनी स्टेडियम पिछले दो सालों से अधिक समय से जबरदस्त मुकाबलों का गवाह बना है और अब 22 मई को होने वाले The Inner Circle से ये ट्रेंड जारी रहेगा।

पहले यहां थाई सुपरस्टार सुपरबोन का सामना “स्पीरिट ड्रैगन” लिउ मेंगयैंग से ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए होना था। मगर मौजूदा चैंपियन ने चोट के चलते अपना नाम वापस ले लिया है। इसके बावजूद कार्ड में एक से बढ़कर एक जबरदस्त मुकाबले शामिल हैं।

आइए live.onefc.com पर इसके प्रसारण से पहले जानते हैं कि क्यों इस हफ्ते का The Inner Circle यादगार साबित हो सकता है।

#1 योड-आईक्यू का टॉप पर पहुंचने का सफर अपराजित नबाती से शुरु होगा

योड-आईक्यू ने कुछ ही सालों में ONE Friday Fights में शानदार रिकॉर्ड कायम कर लिया है। 24 वर्षीय थाई स्टार ने वीकली इवेंट सीरीज में 11 जीत हासिल की हैं। पिछले मुकाबले में अलेक्सी बेलिको को हेड किक से नॉकआउट कर उन्हें छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल हुआ।

लेकिन अब उनकी असली परीक्षा शुरु होने जा रही है।

उनके सामने चट्टान की तरह चुनौती बनकर खड़े होंगे रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट कियामरन नबाती, जो कि 22-0 के बेदाग रिकॉर्ड के साथ फाइट में कदम रखेंगे।

योड-आईक्यू को दूरी पर नियंत्रण, टाइमिंग, बैलेंस और संयम के लिए जाना जाता है। वहीं नबाती खूंखार अंदाज में फाइट कर विरोधियों को ढेर करने का प्रयास करते हैं। ऐसे में ये फाइट जितनी भी दे चले ब्लॉकबस्टर रहने वाली है।

#2 नए वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर्स सामने आ सकते हैं

सुपरबोन द्वारा खिताब डिफेंड न किए जाने के बावजूद फेदरवेट और एटमवेट किकबॉक्सिंग डिविजन में काफी उथल-पुथल मच सकती है। लिउ मेंगयैंग दुनिया के सबसे दिलचस्प स्ट्राइकर्स में से एक बने हुए हैं।

उन्होंने संगठन में अभी तक मासाकी नोइरी, शैडो माविन और तवनचाई पीके साइन्चाई जैसे बड़े नामों को धूल चटाई है। तवनचाई के खिलाफ आई 52 सेकंड की जीत ने उन्हें रातों-रात चर्चित कर दिया।

अब उनका सामना गेब्रियल परेरा से होगा, जो कि करियर में 40-1 का लाजवाब रिकॉर्ड रखते हैं। वहीं प्रमोशन में अभी तक अपने दोनों मैचों को जीतने में सफल रहे हैं।

वहीं एटमवेट किकबॉक्सिंग मैच में जापानी अनुभवी स्टार काना “क्रशर क्वीन” मोरिमोटो की टक्कर म्यांमार की स्ट्राइकिंग सनसनी वेरो से होगी।

दोनों में से जिसे भी जीत मिली, वो मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन “द क्वीन” फेटजीजा के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मैच जीतने के करीब आ जाएगी।

पूर्व K-1 चैंपियन मोरिमोटो को किकबॉक्सिंग की दुनिया में सम्मान की नजर से देखा जाता है। उन्होंने पिछले साल नवंबर में तीन खेलों की पूर्व चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स को हराया है।

काना की अगली प्रतिद्वंदी वेरो संगठन में लगातार तीन मैचों को अपने नाम कर चुकी हैं और जबरदस्त आक्रामकता व दबाव वाले स्टाइल के लिए जानी जाती हैं।

#3 मॉय थाई की अगली पीढ़ी की भिड़ंत

स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में योनिस अनाने की टक्कर फ्रेडी हैगर्टी से एक जबरदस्त मैच में होने जा रही है।

योनिस, पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने के छोटे भाई, ने शानदार प्रदर्शन और संयम के दम पर अपनी खास पहचान बनाई है। 18 वर्षीय स्टार का फाइटिंग का अंदाज अपने बड़े भाई की तरह है। वो दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अब तक तीन फाइट्स को अपने नाम कर चुके हैं।

वहीं हैगर्टी का रिकॉर्ड भी बिल्कुल अनाने से मेल खाता है। वो मौजूदा ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के छोटे भाई हैं। उन्हें आक्रामक बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन, आत्मविश्वास और करीब से लड़ने के लिए जाना जाता है।

इस मैच में भले ही जीत किसे भी मिले, दोनों में ही भविष्य के सुपरस्टार्स बनने के हर गुण मौजूद हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3