ONE 173 रिजल्ट्स: युया वाकामत्सु, क्रिश्चियन ली ने धमाकेदार TKO के साथ अपने खिताब का बचाव किया

Christian Lee Alibeg Rasulov ONE 173 9 scaled

रविवार, 16 नवंबर को हुए ONE 173: Superbon vs. Noiri में शानदार MMA वर्ल्ड टाइटल फाइट्स हुईं और टोक्यो के एरियाके एरीना में हुई फाइट्स का अंत फिनिश के जरिए आया।

को-मेन इवेंट में ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु ने अपनी घरेलू धरती पर खिताब का बचाव करते हुए मौजूदा स्ट्रॉवेट चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ को दूसरे राउंड में ग्राउंडेड नी लगाकर मात दी।

इससे पहले दो डिविजन के ONE वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली ने अपराजित प्रतिद्वंदी अलीबेग रसुलोव को मात देकर अपने ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करने में सफलता पाई।

वाकामत्सु और ली दोनों को इस धमाकेदार प्रदर्शन के लिए परफॉर्मेंस बोनस मिला। आइए यहां विस्तार से जानते हैं कि इन फाइट्स में क्या-क्या हुआ।

वाकामत्सु ने पैचीओ को पछाड़कर फ्लाइवेट बेल्ट का बचाव किया

मार्च महीने में हुए ONE 172 में वाकामत्सु ने एड्रियानो मोरेस को हराकर वेकेंट (रिक्त) बेल्ट जीती थी और अपने पहले वर्ल्ड टाइटल डिफेंस में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने स्ट्रॉवेट चैंपियन जोशुआ पैचीओ को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया।

पैचीओ ने शुरुआत में दो शॉर्ट हुक्स लगाकर डिफेंडिंग चैंपियन को हैरान कर दिया। फिलीपीनो स्टार ने दबाव बनाना जारी रखा, लेकिन “लिटल पिरान्हा” बच निकले और चैलेंजर पर गिलोटीन चोक लगा दिया, लेकिन स्ट्रॉवेट चैंपियन बचने में सफल रहे।

वाकामत्सु ने फिर कुछ पलों बाद उन पर पंच और ग्राउंडेड नी से वार किए। फिलीपीनो स्टार ने उन्हें अच्छे से डिफेंडड किया और दूसरे राउंड तक जाने में सफल रहे।

दूसरे राउंड में वाकामत्सु ने शानदार पंच लगाया, जिसका जवाब पैचीओ ने हाई किक के साथ दिया। फिर “लिटल पिरान्हा” ने वन-टू कॉम्बिनेशन लगाकर विरोधी को गिरा दिया।

जैसे ही पैचीओ नीचे गिरे तो 30 वर्षीय स्टार ने उनके सिर पर घुटने से वार करना शुरु कर दिया और 54 सेकंड पर रेफरी ने मैच वहीं समाप्त कर दिया।

इस शानदार जीत के बाद वाकामत्सु का करियर रिकॉर्ड 20-6 हो गया और उन्होंने ONE चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग से 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस मिला।

ली ने लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल रीमैच में रसुलोव को ढेर किया

Christian Lee Alibeg Rasulov ONE 173 7

दो डिविजन के चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली और अपराजित चैलेंजर अलीबेग रसुलोव का दिसंबर 2024 में हुआ पहला मुकाबला नो कॉन्टेस्ट के रूप में खत्म हुआ था। लेकिन इनके रीमैच में किसी भी तरह का विवाद नहीं हुआ।

ली ने टर्किश स्टार को उनके MMA करियर की पहली हार का स्वाद चखाया और दूसरे राउंड में TKO से हराकर 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट डिफेंड करने में सफल रहे।

रसुलोव ने मैच की शुरुआत में सिंगल लेग टेकडाउन किया और सिंगापुर-अमेरिकी चैंपियन ने उसका बचाव किया। ली ने खुद को छुड़ाया और फिर से दोनों ने सर्कल के बीच में स्टैंड-अप वार शुरु किया।

दोनों ने एक दूसरे पर लेग किक्स लगाकर धीमा करने का प्रयास किया। ली ने पहले राउंड में राइट हुक लगाकर इसका अंत किया।

दूसरे राउंड में ली ने अपने कॉर्नर की सलाह मानते हुए लो किक्स लगाईं। पंचों के आदान-प्रदान के बाद मौजूदा चैंपियन ने शरीर पर घुटने से वार किया और हाई किक जड़ी। फिर उन्होंने किक्स व पंच से चैलेंजर को तोड़ने का प्रयास किया।

रसुलोव ने एक टेकडाउन का प्रयास किया, लेकिन ली ने बचकर विरोधी पर डार्स चोक लगाया और ग्राउंडेड नीज़ से वार किए। फिर लगातार अटैक के बाद रेफरी ने 2:32 मिनट पर मैच समाप्ति का इशारा कर दिया।

करियर के 17वें फिनिश के साथ ली का रिकॉर्ड अब 18-4 हुआ और उन्होंने 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस भी जीता।

न्यूज़ में और

Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21