युया वाकामत्सु ने ONE SAMURAI 1 में अवाज़बेक खोलमिर्ज़ाएव का हाल बेहाल करने की बात कही – ‘उन्हें ग्राउंड TKO से हराऊंगा’

Yuya Wakamatsu Joshua Pacio ONE 173 19

युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु के लिए ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड टाइटल देश की मार्शल आर्ट्स विरासत का प्रतिनिधित्व करता है।

31 वर्षीय चैंपियन बुधवार, 29 अप्रैल को टोक्यो के एरियाके एरीना से लाइव प्रसारित होने वाले ONE SAMURAI 1 में अपनी बेल्ट को उज़्बेक चैलेंजर अवाज़बेक “निंज्या” खोलमिर्ज़ाएव के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

वाकामत्सु ने ONE 173 में हुए हालिया मुकाबले में मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ को दूसरे राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से हराया था।

अब कागोशिमा निवासी एक बार अपने घरेलू फैंस के सामने जोरदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।

Tribe Tokyo MMA के फाइटर ने onefc.com को बताया:

“मेरा उनके बारे में यही मानना है कि वो हर चीज कर सकते हैं। उनके पास सबमिशन भी हैं और उनकी स्ट्राइकिंग भी खतरनाक है। कुल मिलाकर वो एक पूर्ण फाइटर हैं। और सबसे खास बात ये है कि वो अभी युवा हैं। वो सच में MMA की नई जनरेशन का प्रतिनिधित्व करते हैं।

“वो बेहद ताकतवर है, शायद अब तक के सबसे मजबूत प्रतिद्वंदी जिससे मैं लड़ा हूं। लेकिन मेरे लिए असल में कोई प्रतिद्वंदी नहीं है, मुझे बस खुद को ही पार करना है। वो मेरे लिए एकदम सही प्रतिद्वंदी हैं।”

वाकामत्सु के मन में अपने प्रतिद्वंदी के लिए काफी सम्मान है। खोलमिर्ज़ाएव ने पहले ONE Friday Fights सर्किट पर अपना नाम बनाकर छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट जीता।

25 वर्षीय चैलेंजर ने विली “वाइट लायन” वैन रूयेन को पहले राउंड और जेरेमी “द जैगुआर” मिआडो को दूसरे राउंड में TKO से परास्त किया।

वाकामत्सु ने अपने विरोधी के बारे में कहा:

“पहले राउंड से ही वो हमेशा फिनिश के लिए जाते हैं। थकने के बाद भी वो फाइट खत्म करने की कोशिश नहीं छोड़ते। यही सोच उन्हें इतना खतरनाक बनाती है।

“जहां कई फाइटर्स पहले राउंड में फिनिश नहीं कर पाते और फाइट को निर्णय तक ले जाते हैं, वहीं वो शुरुआत से ही फाइट खत्म करने के लिए सब कुछ लगा देते हैं। यही वजह है कि वो इतनी मजबूत छाप छोड़ते हैं।”

वाकामत्सु ने अपने करियर में ढेर सारे शानदार फाइटर्स का सामना किया है। उन्हें पूरा भरोसा है कि वो दुनिया के सबसे बेहतरीन फ्लाइवेट MMA फाइटर हैं।

उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के बारे में बताया:

“उन्हें कभी-कभी राइट हैंड्स लग भी जाते हैं। और उन्होंने अभी तक अपने से ज्यादा ताकतवर फाइटर का सामना नहीं किया है, जैसे मैं हूं। ये आपको इस फाइट में दिखेगा। जब वो मेरे सामने आएंगे तो जो चीजें पहले काम करती थीं, वो अब काम नहीं करेंगी।

“मेरे दिमाग में अलग-अलग परिस्थितियों के लिए कई प्लान हैं। लेकिन अगर एक तरीके से जीत की बात करूं तो मैं उन्हें ग्राउंड TKO से हराऊंगा।”

वाकामत्सु को जापानी MMA का नेतृत्व कर बहुत खुशी

युया वाकामत्सु 2018 से ONE का हिस्सा हैं और उन्होंने संगठन के कई सारे बड़े इवेंट्स में शिरकत की है।

लेकिन घरेलू दर्शकों के सामने परफॉर्म करने की बात ही अलग है। उनके करियर के सबसे बड़े और खास पल जापानी फैंस के सामने आए हैं। जापानी फैंस का जोश उनसे बेहतरीन प्रदर्शन करवाता है।

जापानी चैंपियन ने कहा:

“जापान में फाइट करना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। पहले मैं विदेश में फाइट करता था, लेकिन अब मुझे अपने ही देश जापान में फाइट करने का मौका मिल रहा है। मेरे फैंस मुझे देख सकते हैं और मेरा परिवार भी वहां मौजूद होगा। यही बात इसे मेरे लिए बेहद खास बनाती है।

“ONE SAMURAI 1 में टाइटल के लिए फाइट करने का मौका मिलना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। मैं बुशिडो के जज्बे में विश्वास करता हूं और समुराई की सोच के साथ जीता हूं। ये इवेंट मुझे अपने जीवन के उस रास्ते को दिखाने का मौका देता है, जिस तरह मैं अब तक जीता आया हूं।”

न्यूज़ में और

Tawanchai PK Saenchai getting ready for his clash at ONE Friday Fights 137.
Scottish knockout artist Nico Carrillo lets the emotions flow after claiming the interim title
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Suablack Tor Pran49 finishes Stephen Irvine with an elbow at ONE Fight Night 45 17
Muay Thai fighter Luke Lessei kicks Mohamed Younes Rabah
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Luke Lessei Cody Jerome ONE Fight Night 27 51
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Grappling star Helena Crevar celebrates her debut victory at ONE Fight Night 39.
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36
Canadian kickboxer Jonathan Di Bella lands punches on Zhang Peimian
Kiamran Nabati and Nontachai