ONE Samurai 1 के लिए जोनाथन हैगर्टी Vs. युकी योज़ा, युया वाकामत्सु Vs. अवाज़बेक खोलमिर्ज़ाएव वर्ल्ड टाइटल मैचों की घोषणा

twobouts

ONE Samurai 1 के लिए ONE Championship द्वारा दो और धमाकेदार वर्ल्ड टाइटल मैचों का ऐलान किया गया है।

29 अप्रैल को टोक्यो के एरियाके एरीना में होने वाले इवेंट में जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी अपने ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को जापानी चैलेंजर युकी योज़ा के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

इसके अलावा कार्ड में ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु अपने टाइटल को उज़्बेक सनसनी अवाज़बेक “निंज्या” खोलमिर्ज़ाएव के खिलाफ बचाने उतरेंगे। संगठन द्वारा पहले ही रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन और टकेरु “नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा के बीच ONE अंतरिम फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच की घोषणा की जा चुकी है।

हैगर्टी प्रमोशन के सबसे लाजवाब स्ट्राइकर्स में से एक हैं, जिन्होंने दो डिविजन और दो खेलों के वर्ल्ड चैंपियन बनने का कारनामा किया है।

29 वर्षीय ब्रिटिश स्टार ने प्रमोशन के बड़े नामों के खिलाफ 9 जीत हासिल की हैं। इनमें पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा और पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे पर भी जीत शामिल हैं।

अपने आखिरी मुकाबले में “द जनरल” ने चीनी कंटेंडर “डीमन ब्लेड” वेई रुई को हराकर अपने खिताब का बचाव किया था। उन्होंने अपने विरोधी की 21 फाइट से चली आ रही स्ट्रीक का अंत किया।

हैगर्टी को ONE 173 में ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने के खिलाफ उतरना था, मगर उन्हें चोट की वजह से मैच से नाम वापस लेना पड़ा। अब वो ठीक होकर अपनी बादशाहत को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे।

उनके सामने होंगे योज़ा, जिन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने एल्ब्रस ओसमानोव और पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन पेटटानोंग पेटफर्गस को हराया।

हालांकि, उनका सबसे शानदार प्रदर्शन ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन “द किकिंग मशीन” सुपरलैक के खिलाफ आया, जब उन्होंने सर्वसम्मत निर्णय से शानदार जीत दर्ज की और वर्ल्ड टाइटल मैच का मौका हासिल किया।

एक अन्य महत्वपूर्ण मैच में युया वाकामत्सु अपने होम क्राउड के सामने बेल्ट का बचाव करने उतरेंगे।

ONE के अनुभवी स्टार ने करियर की शुरुआती नाकामियों को पीछे छोड़कर अपना सपना पूरा किया।

करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म से गुजर रहे वाकामत्सु लगातार पांच मैचों को जीत चुके हैं और उन्होंने ONE 172 में एड्रियानो मोरेस को मात देकर बेल्ट जीती थी।

TRIBE Tokyo MMA टीम के प्रतिनिधि ने ONE 173 में प्रदर्शन को बेहतर किया और मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ को दूसरे राउंड में TKO से हराया।

अब वाकामत्सु का सामना एक ऐसे फाइटर से होगा, जो प्रमोशन में 9-1 का शानदार रिकॉर्ड बना चुके हैं।

खोलमिर्ज़ाएव ने ONE Friday Fights में डेब्यू करते हुए एक लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट जीता। उन्होंने अपनी ऑलराउंड स्किल्स और फिनिशिंग की खतरनाक काबिलियत के दम पर मेन रोस्टर में शानदार प्रदर्शन किया।

24 वर्षीय स्टार ने विली “वाइट लायन” वैन रूयेन के अपराजित रिकॉर्ड को ध्वस्त कर ONE Fight Night 37 में पहले राउंड में जीत हासिल की।

उसके बाद पिछले साल दिसंबर में हुए ONE Fight Night 38 में जेरेमी मिआडो को दूसरे राउंड में TKO से हराने में सफलता पाई।

अब 29 अप्रैल को टोक्यो से शानदार मार्शल आर्ट्स एक्शन पेश किया जाएगा।

किकबॉक्सिंग में और

Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35