युया वाकामत्सु बने ONE Championship में 2025 के MMA फाइटर ऑफ द ईयर

Yuya Wakamatsu Joshua Pacio ONE 173 22 scaled

साल 2025 में दुनिया के सबसे बेहतरीन MMA फाइटर्स ने ONE Championship के ग्लोबल स्टेज पर अपनी स्किल्स दिखाईं। कुछ ने धमाकेदार प्रदर्शन किया तो कइयों ने हाइलाइट-रील नॉकआउट हासिल कर फैंस को खुशी का मौका दिया।

लेकिन एक फाइटर का नाम इन सबमें सबसे ऊपर रहा और वो हैं जापानी सुपरस्टार युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु।

टोक्यो निवासी एथलीट ने मार्च में पहले वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड टाइटल मैच जीता और फिर उसे ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ के खिलाफ नवंबर में शानदार अंदाज में डिफेंड कर प्रमोशन के फाइटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता।

लगातार तीन धमाकेदार जीत के रथ पर सवार वाकामत्सु ने ONE 172: Takeru vs. Rodtang में पूर्व चैंपियन एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस को खिताब के लिए चैलेंज किया।

डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के रिटायर होने के चलते ये खिताब वेकेंट था।

काफी सारे फैंस और जानकार मोरेस की जीत की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन जो मैच में हुआ, वो साल के सबसे शानदार पलों में से एक बन गया।

टोक्यो में अपने उत्साहित घरेलू फैंस के सामने वाकामत्सु ने एक घातक लेफ्ट हुक और अपरकट कॉम्बिनेशन के दम पर उन्हें गिराया और फिर घातक ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक कर चार मिनट से कम समय में TKO से जीत हासिल की।

इस जीत ने जापानी सुपरस्टार के लिए कई सारे काम किए।

पहले तो वो 26-पाउंड की गोल्ड बेल्ट जीतने में सफल रहे, उन्हें ONE Championship चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग से 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस मिला और उन्होंने मोरेस से 2022 में आई सबमिशन हार का बदला लिया।

कई महीनों बाद अपने पहले वर्ल्ड टाइटल डिफेंस में उनका सामना फिलीपीनो सुपरस्टार से हुआ, जो कि दो खेलों में चैंपियन बनने के लिए स्ट्रॉवेट से फ्लाइवेट डिविजन में आए।

अनुभवी फिलीपीनो सुपरस्टार ने धमाकेदार शुरुआत की और वाकामत्सु के हौसले की कड़ी परीक्षा ली। जापानी सुपरस्टार ने वापसी करते हुए पहले राउंड में गिलोटीन चोक का प्रयास किया।

दूसरा राउंड पूरी तरह जापानी सुपरस्टार के नाम रहा।

वाकामत्सु ने पैचीओ को दमदार स्ट्राइक्स के दम पर मैट पर गिराया और फिर ढेर सारी ग्राउंडेड नी लगाईं, जिसके चलते रेफरी ने बीच-बचाव कर मैच समाप्ति का इशारा कर दिया। दूसरे राउंड में आई TKO जीत के दम पर Tribe Tokyo MMA टीम के स्टार ने पहली बार अपने टाइटल का बचाव किया और दूसरा 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस जीता।

दो दमदार जीत, 1 लाख यूएस डॉलर के परफॉर्मेंस बोनस और वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्ड अपने पास रखने की वजह से युया वाकामत्सु को सर्वश्रेष्ठ MMA फाइटर के रूप में चुना गया।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33