ONE 173: Superbon Vs. Noiri की सबसे शानदार तस्वीरें

Nadaka Numsurin Chor Ketwina ONE 173 33 scaled

रविवार, 16 नवंबर को जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना में ONE 173: Superbon vs. Noiri ने धमाकेदार मार्शल आर्ट्स एक्शन पेश किया।

इस लाजवाब इवेंट में बेहतरीन फिनिश, भावुक करने वालीं जीत और जोरदार वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच देखने मिले, जिनका लुत्फ स्टेडियम में बैठे फैंस और दुनिया भर में देख रहे लाखों-करोड़ों फैंस ने उठाया।

मेन इवेंट में थाई मेगास्टार और डिविजनल किंग सुपरबोन ने अंतरिम चैंपियन मासाकी नोइरी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया और अनडिस्प्यूटेड ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बने।

इससे पहले ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु ने अपने खिताब को कामयाबी से डिफेंड किया। इसके लिए उन्होंने स्ट्रॉवेट चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ को मात दी।

वाकामत्सु ने फिलीपीनो सुपरस्टार का दो डिविजन के चैंपियन बनने के सपने को चकनाचूर कर दिया, जब उन्होंने दूसरे राउंड में 54 सेकंड पर TKO (तकनीकी नॉकआउट) से जीत दर्ज की।

इसके अतिरिक्त नडाका ने पहला ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनने का कारनामा किया। उन्होंने लगातार 40वीं जीत हासिल करने के लिए पांच राउंड तक थाई स्टार नमसुरिन चोर केटविना को जमकर छकाया।

वहीं दो डिविजन के MMA वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली ने ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड टाइटल रीमैच में अलीबेग रसुलोव को हराकर करियर की 17वीं स्टॉपेज जीत हासिल की।

अन्य मैचों में भी एक्शन की कोई कमी नहीं रही। तीन डिविजन के पूर्व K-1 चैंपियन टकेरु “नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा, ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन टाय रुओटोलो, नबील अनाने, शामिल एर्दोगन आदि को शानदार जीत हासिल हुईं।

आप सर्कल के बाहर मौजूद हमारे फोटोग्राफरों द्वारा खींची गईं तस्वीरों के माध्यम से ONE 173 के शानदार एक्शन को देख सकते हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott