क्रिश्चियन ली, युया वाकामत्सु ने ONE 173 में अपने धमाकेदार फिनिश पर बात की – ‘मैं इसके लिए धन्य हूं’

LeeWaka

दो डिविजन के ONE MMA वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली और ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु ने 16 नवंबर को हुए ONE 173: Superbon vs. Noiri में अपनी बेल्टों का बचाव करने में सफलता पाई।

जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना में दोनों ही फाइटर्स ने अपने विरोधियों के सिर पर घुटने से वार किया और दूसरे राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से जीत दर्ज कीं।

ली ने बहुप्रतीक्षित वर्ल्ड टाइटल रीमैच में अपराजित अलीबेग रसुलोव को करियर की पहली हार का स्वाद चखाते हुए अपने ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करने में सफलता पाई।

को-मेन इवेंट की बात करें तो वाकामत्सु ने घरेलू दर्शकों के सामने लाजवाब प्रदर्शन करते हुए ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ पैचीओ को ढेर किया।

इन शानदार प्रदर्शनों के दम पर दोनों ही फाइटर्स को ONE चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग से 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस हासिल हुआ।

ली ने ONE Championship के रूल सेट को अपने धमाकेदार प्रदर्शन का श्रेय दिया

क्रिश्चियन ली और अलीबेग रसुलोव के पहले मैच का अंत नो कॉन्टेस्ट के रूप में हुआ था, लेकिन इस बार नतीजा एकदम साफ रहा।

27 वर्षीय सुपरस्टार ने टर्किश फाइटर के टेकडाउन के प्रयासों को विफल किया। मैट पर वर्ल्ड चैंपियन संयम दिखाते हुए दोबारा पैरों पर खड़े हुए और सटीक वार किए।

दूसरे राउंड में रसुलोव ने टेकडाउन का एक और प्रयास किया। मगर ली ने खुद को बचाते हुए डार्स चोक लगा दिया और उसके बाद ग्राउंड नी से वार करते चले गए, जिसकी वजह से रेफरी ने मैच समाप्ति का इशारा कर दिया।

18 करियर जीतों में ये उनकी 17वीं स्टॉपेज जीत थी और ली ने खुद को MMA के सबसे बेहतरीन फिनिशर्स में से एक साबित किया।

Prodigy Training Center के प्रतिनिधि ने ONE के ग्लोबल रूल सेट की तारीफ की, जहां पर मैट पर गिरे प्रतिद्वंदी पर घुटने से वार करना वैध है।

“द वॉरियर” ने कहा:

“मुझे ONE Championship के रूल सेट से प्यार है। मैं मानता हूं कि ग्राउंड पर गिरे हुए प्रतिद्वंदी पर घुटने से वार करना MMA का शुद्ध रूप है। ये खेल इसलिए बनाया गया था कि पता चल सके कि सभी खेलों में सबसे सर्वश्रेष्ठ फाइटर कौन है।

“और मैं मानता हूं कि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के जरिए साबित कर सकते हैं कि आप दुनिया के सबसे अच्छे फाइटर हैं। ONE Championship के रूल सेट के साथ मुझे ऐसा करने का मौका मिला और मैं इसके लिए धन्य हूं।”

अब ली का रसुलोव के साथ हिसाब-किताब बराबर हो गया और उनका ध्यान अगले चैलेंजर पर टिक गया है। उन्होंने वादा किया है कि वो 2026 में एक्टिव करते हुए वेल्टरवेट MMA गोल्ड को डिफेंड करना पसंद करेंगे।

ली ने बताया:

“मैं दोनों डिविजनों में एक्टिव रहूंगा। जब मुझे कंटेंडर के बारे में जानकारी हो जाएगी तो इस डिविजन के लिए तैयार रहूंगा। मेरी नजरें वेल्टरवेट डिविजन पर टिकी हैं और मैं अगले प्रतिद्वंदी का इंतजार करूंगा।”

वाकामत्सु ने माना कि पैचीओ उम्मीद से ज्यादा मजबूत थे

युया वाकामत्सु ने अपने पहले वर्ल्ड टाइटल डिफेंस में जोरदार प्रदर्शन किया और फ्लाइवेट MMA के नए युग की शुरुआत की।

जापानी सुपरस्टार ने भी ली की तरह ही अपनी फाइट का अंत किया। उन्होंने पैचीओ को नीचे गिराया और ग्राउंड नी अटैक से उन्हें ढेर किया।

जापानी सुपरस्टार की आक्रामकता शुरुआत में उन पर भारी पड़ सकती थी। पैचीओ ने तगड़े लेफ्ट हुक से चैंपियन को हिलाकर रख दिया था। लेकिन “लिटल पिरान्हा” जैसे तैसे खुद को बचाने में सफल रहे।

Tribe Tokyo MMA के प्रतिनिधि ने कहा:

“नहीं, मुझे वजन में ज्यादा अंतर महसूस नहीं हुआ। वो बहुत मजबूत थे खासकर ग्रैपलिंग में।”

वाकामत्सु की ग्रैपलिंग ने उन्हें पहले राउंड में बचाया। जापानी स्टार ने शुरुआत में बचने के बाद पैचीओ को कैनवास पर गिराया।

जब उन्होंने स्ट्रॉवेट चैंपियन को दूसरे राउंड में चोट पहुंचाई तो उसके बाद वो सीधा मैच फिनिश करने की तरफ बढ़ चले।

30 वर्षीय फ्लाइवेट MMA चैंपियन ने कहा:

“उन्होंने मुझे लेफ्ट हुक से गिरा दिया था, लेकिन तब वो ग्रैपलिंग करने के लिए आए और मैं संभल रहा था। मगर उनकी रेसलिंग काफी मजबूत महसूस हुई।

“लेकिन मैं पूरी तैयारी के साथ आया था कि पहले राउंड में सब कुछ झोंक दूं और जब मैं टर्टल पोजिशन की साइड में आया तो ग्राउंड एंड पाउंड से अटैक कर रहा था।”

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35