ONE 173: Superbon Vs. Noiri से पहले इससे जुड़े 5 सबसे बड़े सवाल

Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 127 scaled

रविवार, 16 नवंबर को टोक्यो के एरियाके एरीना पर पूरे मार्शल आर्ट्स जगत की नजर होगी क्योंकि ONE Championship साल के सबसे बड़े इवेंट के साथ लौट रहा है।

ONE 173: Superbon vs. Noiri में MMA, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग के पांच वर्ल्ड टाइटल मैचों समेत कुल मिलाकर 17 मुकाबले होंगे।

आइए इस धमाकेदार इवेंट से पहले इससे जुड़े पांच सवालों के बारे में चर्चा करते हैं, जिनके जवाब यहां मिल जाएंगे।

#1 क्या टीम जापान सभी वर्ल्ड टाइटल मैचों में जीत दर्ज कर पाएगी?

तीन जापानी सुपरस्टार्स वर्ल्ड टाइटल मैचों में शिरकत करते हुए नजर आएंगे।

मेन इवेंट में ONE अंतरिम फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन मासाकी नोइरी का सामना मौजूदा चैंपियन सुपरबोन से टाइटल यूनिफिकेशन बाउट में होगा।

इस साल की शुरुआत में तवनचाई पीके साइन्चाई को ढेर करने के बाद नोइरी का प्रयास थाईलैंड के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स में से एक को हराने पर होगा।

को-मेन इवेंट मैच में ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु की टक्कर मौजूदा स्ट्रॉवेट चैंपियन से जोशुआ पैचीओ से अपने खिताब को बचाने के लिए होगी।

इसके अतिरिक्त दस बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नडाका का सामना थाई स्टार नमसुरिन चोर केटविना से पहले ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए होगा।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या तीनों जापानी सुपरस्टार्स खिताबी मैचों को अपने नाम कर पाएंगे?

#2 क्या ‘द आयरन मैन’ को हरा पाएंगे नोंग-ओ?

जब थाईलैंड के दो महान स्ट्राइकर्स रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन और नोंग-ओ हामा टकराएंगे तो दांव पर वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप लगी होगी।

रोडटंग ने लंबे समय तक इस डिविजन पर राज किया है, लेकिन वेट मिस करने की वजह से वो इस खिताब को पिछले साल गंवा बैठे थे। अब वो इस पाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

उनके सामने खड़े होंगे महानतम मॉय थाई स्ट्राइकर नोंग-ओ, जिन्होंने बेंटमवेट डिविजन पर 1526 दिन तक राज किया और अब अपनी किस्मत फ्लाइवेट डिविजन में आजमा रहे हैं।

दोनों के बीच दोस्ती काफी गहरी है, लेकिन खिताब पाने के लिए वे इसे किनारे रख सर्कल में सबसे शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

#3 क्या टकेरु जीत की पटरी पर लौट पाएंगे?

इस साल की शुरुआत में रोडटंग के हाथों करारी हार झेलने के बाद टकेरु “नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा वर्ल्ड चैंपियनशिप की ओर बढ़ने के लिए पूरा प्रयास करेंगे।

ONE 173 में उनका सामना अनुभवी बोस्नियाई-कनाडाई स्टार डेनिस “द बोस्नियन मेनेस” पुरिच से फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मैच में होगा।

ये फाइट और नतीजा साबित करेगा कि क्या अब भी टकेरु में वही दमखम बाकी है, जिसके दम पर वो खेल के सबसे तकनीकी फाइटर्स में से एक बने हैं।

#4 फेदरवेट डिविजन में कैसा काम करेंगे नबील अनाने?

सभी की नजरें इस बात पर टिकी होंगी कि मौजूदा ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने फेदरवेट डिविजन में कैसा प्रदर्शन करेंगे।

उनका सामना फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच में पूर्व K-1 चैंपियन हिरोमी वजीमा से होगा। जापानी स्ट्राइकर वजीमा अपने डेब्यू को खास बनाते हुए चैंपियन को मात देकर तुरंत अपना नाम काफी आगे कर सकते हैं।

फेदरवेट डिविजन में प्रतिद्वंदी बड़े और ताकतवर होते हैं। ऐसे में देखना होगा कि अनाने कैसे अपने नए चैलेंज से पार पाते हैं।

#5 क्या स्टैम्प वापसी में पहले जैसा प्रदर्शन कर पाएंगी?

थाई मेगास्टार स्टैम्प फेयरटेक्स दो साल से ज्यादा समय के बाद वापसी करते हुए एटमवेट किकबॉक्सिंग मैच में पूर्व K-1 चैंपियन काना “क्रशर क्वीन” मोरिमोटो का सामना करेंगी।

स्टैम्प को घुटने की चोट, सर्जरी और उसके बाद रिहैब के चलते इतने लंबे समय तक खेल से दूर रहना पड़ा। अब 26 महीने के बाद उनका सामना एक बेहद खतरनाक फाइटर से हो रहा है।

देखने वाली बात होगी कि क्या वो पहले जैसी फॉर्म हासिल करते हुए उसी तरह के वार-पलटवार कर पाएंगी?

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty