17 जुलाई को होने वाले The Inner Circle 22 के पूरे बाउट कार्ड की घोषणा

Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 57 768x512

ONE Championship की The Inner Circle के इस हफ्ते के संस्करण के साथ 17 जुलाई को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है, जिसका लाइव प्रसारण live.onefc.com पर किया जाएगा।

एक ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच इवेंट को हेलडाइन करेगा तो वहीं जापान के सबसे घातक किकबॉक्सर्स में एक दोबारा खिताबी मैच की तरफ बढ़ना चाहेंगे।

मेन इवेंट में जोनाथन डी बैला अपने ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल का बचाव झांग पेइमियान के खिलाफ रीमैच में करते हुए दिखेंगे।

मॉन्ट्रियाल में पले-बढ़े डी बैला अभी तक चार बार के चैंपियन रह चुके हैं। इन दोनों की पहली टक्कर 2022 में ONE 162 के दौरान हुई थी, जिसमें आखिरी राउंड में डी बैला द्वारा लगाई गई हाई किक ने मैच का पासा पलट दिया था। अंत में झांग को सर्वसम्मत निर्णय से हार का सामना करना पड़ा।

उस समय मात्र 19 बरस के झांग ने माना कि तब भावनाएं उन पर हावी हो गई थीं। फिलहाल चीनी स्टार दो मैचों को जीतते हुए एक बार फिर से खिताब हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे।

को-मेन इवेंट में हेलेना क्रेवार दूसरी बार रिंग में वापसी करते हुए ओपनवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में पेज इवैट क्लाइमर का सामना करेंगी।

19 वर्षीय क्रेवार को विमेंस नो-गी ग्रैपलिंग में दुनिया की पाउंड-फोर-पाउंड एथलीट माना जाता है और उनके नाम 355-7 का रिकॉर्ड है। इनमें से 315 जीत सबमिशन से आई हैं। उन्होंने अपनी पिछली 20 प्रतिद्वंदियों को सबमिशन से हराया और सितंबर में उन्होंने CJI 2 टूर्नामेंट जीतकर 1,00,000 यूएस डॉलर का ईनाम जीता।

उन्होंने इस साल जनवरी में टेशया नोएलानी एलो के खिलाफ ONE में डेब्यू करते हुए मात्र 100 सेकंड में सबमिशन से जीत दर्ज की।

वहीं क्लाइमर कोई आसान प्रतिद्वंदी नहीं होने वालीं। Legion American Jiu Jitsu की 33 वर्षीय एथलीट ने पर्पल बेल्ट में 2021 IBJJF नो-गी वर्ल्ड टाइटल जीता और फिर ADCC वेस्ट कोस्ट ट्रायल्स 2022 के फाइनल में पहुंचीं। उन्होंने 2026 में सबमिशन से दो जीत कर ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपनी जगह पक्की की।

वहीं इवेंट की शुरुआत युकी योज़ा और बेन “द प्रॉब्लम” वूलिस के बेंटमवेट किकबॉक्सिंग मैच से होगी। योज़ा को खेल के सबसे क्रिएटिव किक लगाने वाले एथलीट्स में गिना जाता है।

वहीं वूलिस की बात करें तो उन्हें अपने पहले प्रमोशनल मैच में पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर को TKO से मात दी। अगले मैच में हालांकि उन्हें पेटटानोंग पेटफर्गस से हार मिली। अब वो करियर की सबसे बड़ी फाइट में यादगार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

The Inner Circle 22 का फुल कार्ड

  • जोनाथन डी बैला vs. झांग पेइमियान (ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • हेलेना क्रेवार vs. पेज इवैट क्लाइमर (सबमिशन ग्रैपलिंग – ओपनवेट)
  • कोम्पीकार्ट पीके साइन्चाई vs. मुस्तफा अल-तकरीती (मॉय थाई – लाइटवेट)
  • सोनराक फेयरटेक्स vs. वुटिक्राई वोर चक्रावट (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • युकी योज़ा vs. बेन वूलिस (किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128