The Inner Circle 22 मेन इवेंट रिजल्ट: जोनाथन डी बैला ने झांग पेइमियान को दोबारा हराकर स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग खिताब डिफेंड किया

Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.

ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन डी बैला ने एक बार फिर से “फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान को हराने में सफलता पाई। उन्होंने The Inner Circle 22 के मेन इवेंट में चीनी स्टार को सर्वसम्मत निर्णय से शिकस्त दी।

चार साल पहले Shengli Fight Club और Tiger Muay Thai के स्टार को वेकेंट (रिक्त) बेल्ट के लिए हराने के बाद कनाडाई-इटालियन सुपरस्टार ने शुक्रवार, 17 जुलाई को पांच राउंड की फाइट में विरोधी पर दबदबा बनाया।

पहले मुकाबले की तरह ही दोनों ने शुरुआत से ही वार करना शुरु कर दिए। Team Di Bella Kickboxing के स्टार ने “फाइटिंग रूस्टर” पर तगड़ा वन-टू कॉम्बिनेशन लगाया और अपने इरादे जाहिर किए।

तीन मिनट के पहले राउंड में दोनों तरह से स्पीड और सटीकता देखने को मिली। दूसरे राउंड में एक्शन और भी तेज हुआ। डी बैला ने अपने ट्रेडमार्क पंच कॉम्बिनेशन दिखाए तो वहीं झांग ने तेज काउंटर और बॉडी शॉट से जवाब दिया।

तीसरे राउंड में दोनों ने अपने हाथों की ताकत दिखाई और फिर लो किक्स से वार किए। उसके बाद दोनों बॉक्सिंग की ओर लौट आए। 29 वर्षीय डी बैला ने नी अटैक भी किया, लेकिन “फाइटिंग रूस्टर” ने तगड़े राइट हुक से जवाब देते हुए डिफेंड चैंपियन को चौंकाया।

Jonathan Di Bella lands a powerful right on Zhang Peimian at The Inner Circle 22.
Picture Credit: ONE Championship

22 वर्षीय चैलेंजर ने चौथे राउंड में अपने अटैक में विविधता दिखाते हुए विरोधी के मिडसेक्शन पर किक लगाई। मॉन्ट्रियाल निवासी ने संयम बनाते हुए शानदार फाइट आईक्यू का परिचय दिया और झांग के डिफेंस को भेदने की कामयाब कोशिश की।

डी बैला ने पांचवें राउंड में और तेजी दिखाते हुए झांग पर क्लीन कॉम्बिनेशन लगाए। एक लेफ्ट हुक की वजह से झांग का माउथगार्ड उनके मुंह से निकलकर बाहर गिर गिया।

जब 15 मिनट के ताबड़तोड़ एक्शन के बाद डी बैला का हाथ उठा तो उन्हें विजेता घोषित किया गया। इसके साथ वो अपना खिताब बचाने में सफल रहे और करियर रिकॉर्ड को 16-1 किया।

Jonathan Di Bella celebrates his World Title win at The Inner Circle 22.
Picture Credit: ONE Championship

किकबॉक्सिंग में और

Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128