जोनाथन डी बैला ने झांग पेइमियान के खिलाफ जबरदस्त वर्ल्ड टाइटल मैच का वादा किया – ‘मुकाबला पहले से अलग होगा’

Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36

जोनाथन डी बैला अच्छी तरह से जानते हैं कि “फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान वही स्ट्राइकर नहीं हैं, जिन पर उन्होंने करीब चार साल पहले जीत हासिल की थी।

मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन एक तेज-तर्रार और पहले से ज्यादा मजबूत चीनी चैलेंजर की उम्मीद कर रहे हैं, जब उनका The Inner Circle 22 के मेन इवेंट मैच में पांच राउंड की फाइट में होगा।

लेकिन डी बैला जानते हैं कि यही बात उन पर भी लागू होगी, जब वो इस धमाकेदार रीमैच में उतरेंगे। इसका लाइव प्रसारण शुक्रवार, 17 जुलाई को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से live.onefc.com पर किया जाएगा।

29 वर्षीय चैंपियन ने कहा:

“ये बहुत रोमांचक फाइट है। झांग एक शानदार और आक्रामक फाइटर हैं इसलिए ये मुकाबला फैंस के लिए भी काफी मजेदार होने वाला है। पहली फाइट जबरदस्त थी और ये वाली भी उतनी ही धमाकेदार होगी।”

इन दोनों के बीच अक्टूबर 2022 में ONE 162 में हुई टक्कर ONE Championship इतिहास की सबसे दिलचस्प किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल फाइट्स में से एक रही।

झांग शानदार लय के साथ 19 वर्षीय स्टार के रूप में उतरे। वहीं डी बैला तीन साल के बाद एक्शन में वापसी कर रहे थे। इसके बावजूद इटालियन-कनाडाई स्टार ने जीत का रास्ता ढूंढ़ निकाला।

डी बैला ने मैच को याद करते हुए बताया:

“जब मेरा उनसे मुकाबला हुआ था, तब मेरा मानना है कि वो 19 साल के हुए थे और मैं 26 साल का था। जब मैंने ONE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, तब वो एक ऐसे शख्स थे जो हर किसी को आसानी से हरा रहे थे। उन्होंने Road To ONE: China जीता था और मुझसे पहले जिन दो फाइटर्स का सामना किया था, उन्हें भी पूरी तरह मात दी थी।

“हर कोई उन्हीं की बातें कर रहा था। उनके नाम का जबरदस्त शोर था। लोग उन्हें जीत का सबसे बड़ा दावेदार मान रहे थे। सबको लग रहा था कि वही अगले बड़े स्टार बनने वाले हैं। लेकिन फिर उनका सामना मुझसे हुआ।”

अब झांग की पूरी कोशिश होगी कि वो पिछले मैच के हार के हिसाब को बराबर कर खिताब जीतें।

डी बैला भी इस बात से पूरी तरह वाकिफ हैं कि चीनी स्टार ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल पर नजरें गड़ाए होंगे, लेकिन 29 वर्षीय स्टार अपने खुद के अलग रूप की उम्मीद कर रहे हैं।

उनका मानना है कि इस मुकाबले में भी पहले के मैच की तरह शानदार एक्शन दिखेगा और दोनों फाइटर्स अलग-अलग मानसिकता के साथ मैच में उतरेंगे।

उन्होंने कहा:

“अब वो बदला लेना चाहते हैं। मुझे लगता है कि उनके दिमाग में सिर्फ यही बात चल रही होगी और मुझे पूरा यकीन है कि वो इस बार 100 प्रतिशत तैयारी के साथ आएगा।

“अब वो पहले से ज्यादा बड़े और समझदार हो चुके हैं इसलिए ये मुकाबला पहले से अलग होगा। हो सकता है जंग वही हो, लेकिन इस बार हम दोनों की सोच और तैयारी पहले से बिल्कुल अलग होगी।”

डी बैला ने कहा कि वो पहले से ज्यादा ताकतवर, क्रूर और अनुभवी हैं

भले ही झांग पेइमियान में पिछली फाइट के बाद से काफी विकास हुआ है, लेकिन जोनाथन डी बैला मानते हैं कि लोगों का ध्यान एक अहम चीज पर नहीं जा रहा है।

वेकेंट (रिक्त) ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के उस मुकाबले से पहले डी बैला ने करीब तीन साल तक कोई फाइट नहीं की थी। COVID-19 महामारी ने उनके करियर में विराम लगा दिया था।

लेकिन वापसी के बाद से उनका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है और उन्होंने कई सारे बड़े नामों को मात दी है। इसके अतिरिक्त उन्होंने माना कि उनकी शारीरिक क्षमता में भी बदलाव आया है।

डी बैला ने कहा:

“उस फाइट के बाद सबसे बड़ा बदलाव मेरी डाइट और न्यूट्रिशन में आया है। उस समय मेरा वज़न करीब 125 पाउंड रहता था। अब मैं पहले से ज्यादा बड़ा, मजबूत और अनुभवी हूं।

“तब से लेकर अब तक मैं कई वर्ल्ड चैंपियंस के खिलाफ लड़ चुका हूं। मैंने पांच वर्ल्ड टाइटल फाइट्स भी लड़ी हैं। मुझे लगता है कि उस पूरे अनुभव ने मुझे एक बेहतर फाइटर बनाया है।”

झांग के खिलाफ मैच के अलावा उनके अरमान काफी बड़े हैं।

वो भविष्य में मौजूदा ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन “द किकिंग मशीन” सुपरलैक से फाइट करना चाहते हैं और उनके निशाने पर दो डिविजन के खिताब हैं।

डी बैला ने अंत में बताया:

“दो डिविजन का वर्ल्ड चैंपियन बनना शानदार होगा, लेकिन उससे भी बढ़कर ये एक धमाकेदार फाइट होगी। सुपरलैक इस खेल के बहुत बड़े नाम हैं और अगर आपको अपना नाम और बड़ा बनाना है तो बड़े फाइटर्स से मुकाबला करना ही पड़ता है।

“लेकिन फिलहाल मेरा पूरा ध्यान सिर्फ झांग पर है। अगर मैं पहले झांग को नहीं हराता तो सुपर फाइट की कोई बात ही नहीं बनती।”

किकबॉक्सिंग में और

Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128