दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship की 17 जुलाई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है, जहां एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 162 और The Inner Circle 22 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
The Inner Circle 22 के मेन इवेंट में मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन डी बैला अपने खिताब को चीनी स्ट्राइकर झांग पेइमियान के खिलाफ बहुप्रतीक्षित रीमैच में डिफेंड करेंगे।
वहीं को-मेन इवेंट में पाउंड-फोर-पाउंड सबमिशन ग्रैपलिंग सुपरस्टार हेलेना क्रेवार अपने दूसरे प्रमोशनल मैच के लिए उतरेंगी और उनकी टक्कर हमतवन स्टार पेज इवैट क्लाइमर से होगा।
इसके अतिरिक्त ONE Friday Fights 162 के मेन इवेंट में थाई एथलीट कोंगक्लाई सोर सोमाई का सामना मोरक्को के एडम बेनवारवार से होगा।
भारत में The Inner Circle 22 को live.onefc.com पर शाम 5 बजे से लाइव देखा जा सकता है।
ONE Friday Fights 162 को शाम 7 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकेगा।