The Inner Circle 21 के अहम बेंटमवेट किकबॉक्सिंग मैच में भिड़ेंगे युकी योज़ा और बेन वूलिस

Yuki Yoza and Ben Woolliss will battle it out in a bantamweight kickboxing war

दो बेंटमवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर्स वर्ल्ड टाइटल की ओर अपनी दावेदारी आगे बढ़ाना चाहेंगे, जब 10 जुलाई को होने वाले The Inner Circle 21 में युकी योज़ा का सामना बेन “द प्रॉब्लम” वूलिस से होगा।

इस मुकाबले का लाइव प्रसारण बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से एशिया प्राइमटाइम पर live.onefc.com के जरिए किया जाएगा।

योज़ा ने संगठन में आने के बाद बेंटमवेट किकबॉक्सिंग डिविजन में जबरदस्त प्रदर्शन से छाप छोड़ी है।

28 वर्षीय जापानी स्टार पूर्व K-1 चैंपियन के रूप में उतरे और जल्द ही दिखाया कि उन्हें क्यों दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर्स में गिना जाता है। Team Vasileus का प्रतिनिधित्व करने वाले योज़ा के नाम 22-3 का प्रोफेशनल रिकॉर्ड है, जिसमें से तीन धमाकेदार जीत ONE में आई हैं।

उन्होंने अभी तक अपराजित स्ट्राइकर एल्ब्रस “द समुराई” ओसमानोव, पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन पेटटानोंग पेटफर्गस और मौजूदा ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन “द किकिंग मशीन” सुपरलैक को हरा चुके हैं।

इन शानदार प्रदर्शन के दम पर योज़ा को जापान की राजधानी टोक्यो में हुए ONE SAMURAI 1 में मौजूदा चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के खिलाफ ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल हुआ। हालांकि, उन्हें हार नसीब हुई, मगर वो फिर से खिताब की ओर बढ़ना चाहते हैं।

कराटे वाली मूवमेंट, उम्दा फुटवर्क और जबरदस्त लो किक्स के लिए जाने जाने वाले योज़ा ने किकबॉक्सिंग के सबसे तकनीकी स्टार्स के रूप में अपनी खास पहचान बनाई है। उनकी दूरी नियंत्रित करने का हुनर, अलग एंगल से अटैक और विरोधियों को कॉम्बिनेशन से छका देने की कला बेहद खास बनाती है।

उनके सामने चुनौती बनकर खड़े होंगे एक बेहद खास प्रतिद्वंदी, जो खुद बेल्ट के लिए दावेदारी पेश करना चाहते हैं।

Soma Fight Club के 32 वर्षीय स्टार वूलिस के नाम 30-7 का प्रोफेशनल रिकॉर्ड है। ONE में शामिल होने के बाद से उन्होंने खुद को डिविजन के सबसे दिलचस्प फाइटर्स में से एक साबित किया है।

वूलिस ने डेब्यू मैच में पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर को पहले राउंड में स्टॉपेज से मात दी।

बीते मई महीने में उनका सामना पेटटानोंग से हुआ। उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से भले ही हार मिली, लेकिन उन्हें अनुभवी थाई दिग्गज को खूब छकाया और अपनी स्किल्स दिखाईं।

आक्रामक, मजबूत और हमेशा विरोधी को परेशान करने वाले वूलिस अपने प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाते हुए स्ट्राइक्स लगाना पसंद करते हैं। उनका जबरदस्त स्ट्राइकिंग गेम और फिनिशिंग की काबिलियत उन्हें किसी भी विरोधी के लिए मजबूत प्रतिद्वंदी बनाती है।

ये दो अलग-अलग स्टाइल की टक्कर होगी।

योज़ा अक्सर दूरी बनाकर विरोधी पर टाइमिंग और सटीकता के साथ वार करते हैं। वहीं वूलिस दूरी कम कर, दबाव बनाते हुए फाइट करते हैं। दोनों ही स्टार्स पिछली हार को भुलाते हुए जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे। लेकिन 10 जुलाई को लुम्पिनी स्टेडियम में सिर्फ एक को ही जीत नसीब होगी।

किकबॉक्सिंग में और

Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova
Muay Thai fighters Wanchainoi PongSuphan PK and Petnamkhong Sor Maneekhot face off ahead of ONE Friday. Fights 166