ONE Championship की 10 जुलाई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है, जहां एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 161 और The Inner Circle 21 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
The Inner Circle 21 के मेन इवेंट में मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ पैचीओ अपने खिताब को रूसी स्टार मंसूर मलाचिएव के खिलाफ रीमैच में डिफेंड करते हुए दिखेंगे। इनके बीच हुए पहले मैच में पैचीओ को जीत हासिल हुई थी।
वहीं को–मेन इवेंट में एक और फिलीपीनो धुरंधर और पूर्व ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड फोलायंग का सामना जापानी स्टार शोज़ो इसोजीमा से होगा।
इसके अतिरिक्त ONE Friday Fights 161 के मेन इवेंट में थाई स्टार जरदचाई मैक्सजंडी का सामना मोरक्को के ओथमान रहौनी से होगा।
भारत में The Inner Circle 21 को live.onefc.com पर शाम 5 बजे से लाइव देखा जा सकता है।
ONE Friday Fights 161 को शाम 7 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकेगा।