The Inner Circle 21 मेन इवेंट रिजल्ट: जोशुआ पैचीओ ने मंसूर मलाचिएव को सबमिशन से हराकर स्ट्रॉवेट MMA खिताब किया डिफेंड

Joshua Pacio celebrates his ONE World Title victory over Mansur Malachiev at The Inner Circle 21

इन दोनों का पहला मुकाबला बेहद करीबी रहा था, लेकिन इस बार जोशुआ “द पैशन” पैचीओ ने शक की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी।

फिलीपीनो सुपरस्टार ने The Inner Circle 21 के मेन इवेंट में मंसूर मलाचिएव को रीयर-नेकेड चोक से सबमिट करते हुए ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल का कामयाबी से बचाव किया।

ये बहुप्रतीक्षित रीमैच शुक्रवार, 10 जुलाई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में आयोजित किया, जिसका लाइव प्रसारण live.onefc.com पर देखने को मिला।

मलाचिएव ने शुरुआत से ही ग्रैपलिंग-हेवी रवैया अपनाना शुरु कर दिया। रूसी कंटेंडर ने तुरंत टेकडाउन का प्रयास किया और पैचीओ को कैनवास पर ले गए।

रूसी स्टार एक समय पर काफी मजबूत पोजिशन में लग रहे थे। उन्होंने पैचीओ पर फेस क्रैंक लगाया और धीरे-धीरे रीयर-नेकेड चोक मूव की तरह जाने का प्रयास करने लगे।

Joshua Pacio applies a rear-naked choke on Mansur Malachiev at The Inner Circle
Photo credit: ONE Championship

लेकिन पैचीओ ने हार नहीं मानी। “द पैशन” ने धैर्य से काम लेते हुए खुद को खतरे से निकाला और पोजिशन को उलटते हुए मलाचिएव की कमर पर कब्जा कर लिया और फिलीपीनो स्टार ने उन पर एक टाइट रीयर-नेकेड चोक लगा दिया।

34 वर्षीय स्टार ने पहले खतरे से खुद को बाहर निकाला, लेकिन पैचीओ लगातार बदलाव करते रहे। बॉटम पोजिश से उन्होंने चोक को और कसना शुरु कर दिया। मलाचिएव टैप करने के मूड में नहीं थे। पल भर बाद रूसी चैलेंजर बेसुध हो गए और रेफरी ने मैच को पहले राउंड में 4:23 मिनट पर खत्म कर दिया।

सबमिशन से आई इस शानदार जीत के दम पर उन्होंने स्ट्रॉवेट MMA डिविजन के टॉप पर अपनी स्थिति को बहुत मजबूत कर लिया है। इसके साथ ही मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन ने ONE चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग से 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस हासिल किया।

न्यूज़ में और

Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800