ONE Friday Fights 161 मेन इवेंट रिजल्ट: जरदचाई ने नॉकडाउन से पिछड़ने के बाद वापसी कर ओथमान रहौनी को हराया
जरदचाई मैक्सजंडी ने ONE Friday Fights में अपना परफेक्ट रिकॉर्ड बरकरार रखा, लेकिन उसके लिए कड़ी मशक्कत भी करनी पड़ी।
18 वर्षीय थाई सनसनी ने 25 वर्षीय मोरक्कन स्ट्राइकर ओथमान “द आयरनसाइड” रहौनी को ONE Friday Fights 161 के फ्लाइवेट मॉय थाई मेन इवेंट में सर्वसम्मत निर्णय से हराया। इस इवेंट का लाइव प्रसारण 10 जुलाई को बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी स्टेडियम से किया गया।
Maxjandee और PK Saenchai Muaythaigym के प्रतिनिधि पहले राउंड में संयम के साथ नजर आए। वो बैकफुट पर जाकर सामने से आ रहे खतरे से खुद को बचा रहे थे। लेकिन उन्होंने विरोधी पर फ्लाइंग नीज़, जैब और हाई किक्स से वार किया। Team Mehdi Zatout का प्रतिनिधित्व करने वाले रहौनी ने जैब के साथ दूरी कम की, मगर युवा स्टार ने राउंंड का नियंत्रण अपने पास रखा।
जरदचाई ने दूसरे राउंड में लय पाई, मगर रहौनी ने फाइट का पासा एक पल में ही पलट दिया। जैसे ही थाई स्टार ने लेफ्ट हाई किक लगाने का प्रयास किया, वैसे ही मोरक्को के स्टार ने लेफ्ट हुक के दम पर उन्हें नॉकडाउन कर दिया।
थाई स्ट्राइकर ने काउंट का जवाब दिया और तीसरे राउंड में जोरदार अंदाज में वापसी की। जरदचाई ने रहौनी को रिंग के कॉर्नर में ले जाकर तगड़े पंच लगाए। कुछ पलों बाद उन्होंने लेफ्ट हाई किक के दम पर विरोधी को नॉकडाउन कर दिया।
रहौनी ने रेफरी के 8-काउंट का जवाब दिया और जरदचाई पर पंच लगाए, लेकिन थाई स्टार ने किक्स से विरोधी को छकाना जारी रखा। तीन राउंड के जोरदार एक्शन के बाद जरदचाई के पक्ष में तीनों जजों ने फैसला सुनाया। इस दमदार जीत के बाद उनका करियर रिकॉर्ड 77-25 हो गया।
