The Inner Circle 21 और ONE Friday Fights 161 – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

Joshua Pacio faces off with Mansur Malachiev ahead of their rematch at The Inner Circle 21

ONE Championship ने अभी तक 2026 में जबरदस्त इवेंट्स का आयोजन किया है और प्रमोशन साल के दूसरे हाफ का शानदार आगाज करने के लिए तैयार है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शुक्रवार, 10 जुलाई को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से The Inner Circle 21 और ONE Friday Fights 161 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

The Inner Circle 21 के मेन इवेंट में मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ पैचीओ अपने खिताब को रूसी स्टार मंसूर मलाचिएव के खिलाफ रीमैच में डिफेंड करते हुए दिखेंगे। इनके बीच हुए पहले मैच में पैचीओ को जीत हासिल हुई थी।

वहीं को–मेन इवेंट में एक और फिलीपीनो धुरंधर और पूर्व ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड फोलायंग का सामना जापानी स्टार शोज़ो इसोजीमा से होगा। ये फोलायंग के करियर का आखिरी मैच भी साबित हो सकता है।

इसके अतिरिक्त ONE Friday Fights 161 के मेन इवेंट में थाई स्टार जरदचाई मैक्सजंडी का सामना मोरक्को के ओथमान रहौनी से होगा। और अधिकतर स्टार्स एक लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए मैचों में भिड़ेंगे।

आप The Inner Circle 21 और ONE Friday Fights 161 के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

ONE Friday Fights


फ्लाइवेट मॉय थाई
जरदचाई मैक्सजंडी ने ओथमान “द आयरनसाइड” रहौनी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग
पेटसियाम जोर प्रैटियाकेलासियामसुरिन ने निहाद ताघीज़ादे को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 1:53 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
पेटसांगवान सोर समार्नगार्मेंट ने टोंगलैमपून एफए ग्रुप को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:57 मिनट में
फेदरवेट मॉय थाई
टॉम किओघ ने माइकल बारानोव को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:46 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
क्लारोब नुइकैफेबोरान ने ओमार “आयरनसाइड” एल हलाबी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
कुलबकाव लुकसिंगनमचाई ने मेशाल अलसईद को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:15 मिनट में
फेदरवेट MMA
गो टोडोरोकी ने अलेक्जेंडर खान को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 3:21 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
सुनवो टीडेड99 ने खुनडेट पीके साइन्चाई को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 2:28 मिनट में
फेदरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग
फाटिफन अर्थिनकोंग ने जे हैन टैन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट MMA
मिन सुंग कांग ने युसेई इवाकुरा को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:07 मिनट में

The Inner Circle


स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप
जोशुआ “द पैशन” पैचीओ ने मंसूर मलाचिएव को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - पहले राउंड के 4:23 मिनट में
लाइटवेट MMA
शोज़ो इसोजीमा ने एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 4:29 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
डेटचावालिट सिल्कमॉयथाई ने टॉम “नो टाइम” केसी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट मॉय थाई
अली केलाट ने इलियास अब्देलाली को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 2:29 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

05 Asadula Imangazaliev vs Aslamjon Ortikov 1
Joshua Pacio and Jarred Brooks face off ahead of their ONE Strawweight MMA World Title fight
Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.