इन 3 कारणों से 10 जुलाई को The Inner Circle 21 देखना न भूलें

Joshua Pacio and Mansur Malachiev touch gloves before their fight at ONE Fight Night 15

बैंकॉक का लुम्पिनी स्टेडियम अनगिनत शानदार पलों का गवाह बना है और शुक्रवार, 10 जुलाई को The Inner Circle 21 में जोरदार मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिसका प्रसारण live.onefc.com पर किया जाएगा।

कार्ड के मेन इवेंट में ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए रीमैच होगा, एक फिलीपीनो लैजेंड करियर के अहम पड़ाव के लिए को-मेन इवेंट में नजर आएंगे तो वहीं प्रमोशन में अपराजित चल रहे तीन स्टार्स 1,00,000 यूएस डॉलर वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने का प्रयास करेंगे।

इससे पहले कि इवेंट का आगाज हो, आइए उन कारणों पर चर्चा करते हैं जिनके चलते फैंस को ये इवेंट जरूर देखना चाहिए

#1 दो पुराने प्रतिद्वंदियों के बीच ONE वर्ल्ड टाइटल रीमैच

मेन इवेंट में जोशुआ “द पैशन” पैचीओ अपने ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल को मंसूर मलाचिएव के खिलाफ रीमैच में बचाते हुए नजर आएंगे। इनकी पहली टक्कर अक्टूबर 2023 में हुई थी। उस समय पैचीओ अपना खिताब गंवाने के बाद मुकाबले में उतर रहे थे और वहीं रूसी स्टार अपराजित थे।

मैच के दौरान मलाचिएव ने अपनी रेसलिंग का जलवा दिखाया और तीन राउंड में काफी समय विरोधी को ग्राउंड पर रखा। वहीं पैचीओ ने सबमिशन के प्रयास किए और पंचों से विरोधी पर हमले किए। अंत में फिलीपीनो स्टार को सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली, लेकिन मलाचिएव को लगता है कि मैच उनके पक्ष में जाना चाहिए था।

अब दोनों के पास हिसाब-किताब को ठिकाने लगाने का मौका है। मलाचिएव चाहेंगे कि इस बार जीत उन्हें दमदार अंदाज में मिले तो वहीं पैचीओ का प्रयास होगा कि वो अपनी बेल्ट का कामयाबी के साथ बचाव करें।

#2 फोलायंग के करियर की दिशा तय करेगी अगली फाइट

को-मेन इवेंट में तीन बार के पूर्व ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग का सामना लाइटवेट MMA मैच में जापानी स्टार शोज़ो “द ग्रेट टीचर” इसोजीमा से होगा। फोलायंग ने संगठन में 25 मुकाबलों में हिस्सा लिया है और वो ONE के 2011 में हुए पहले इवेंट को भी हेडलाइन कर चुके हैं।

हालांकि, उनकी हालिया फॉर्म उतार-चढ़ाव से भरी रही है। काफी आलोचकों को लगता है कि अब 42 वर्षीय दिग्गज को करियर पर विराम लगा देना चाहिए। वहीं फोलायंग ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान कहा कि उनकी अगली फाइट का नतीजा आगे की दिशा तय करेगा।

उनका सामना एक ऐसे फाइटर से हो रहा है, जो उनसे उम्र में 14 साल छोटे और संगठन की अगली पीढ़ी की झलक दिखाते हैं। फोलायंग को मिली जीत आलोचकों के मुंह पर ताला जड़ देगी तो वहीं एक हार शायद उनके करियर का अंत साबित हो।

#3 उभरते हुए स्टार्स हासिल कर सकते हैं कॉन्ट्रैक्ट

तीन फाइटर्स संगठन के साथ छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के बेहद करीब हैं और खास बात ये है कि तीनों का विनिंग रेट 90 प्रतिशत से ज्यादा है।

इनमें सबसे अहम नाम है 18 वर्षीय थाई सनसनी डेटचावालिट सिल्कमॉयथाई का, जिनकी टक्कर बेंटमवेट मॉय थाई मैच में टॉम केसी से होगी। डेटचावालिट ने अभी तक संगठन में सभी चार मैचों को नॉकआउट से जीता है। अगर डेटचावालिट एक और नॉकआउट या फिर बड़ी जीत हासिल कर लेते हैं तो ONE के ग्लोबल रोस्टर में जगह बना सकते हैं।

वहीं फेदरवेट मॉय थाई मैच में फ्रेंच स्ट्राइकर इलियास अब्देलाली का सामना टर्किश स्टार अली केलाट से होगा। 23 वर्षीय अब्देलाली ने संगठन में तीन बड़े स्टार्स को मात दी है।

केलाट की बात करें तो उनका प्रदर्शन भी बेहद दमदार रहा है। 21-2 के प्रोफेशनल रिकॉर्ड वाले स्टार ने प्रमोशन में अपने सामने आए हर प्रतिद्वंदी को धूल चटाई है। अगर उन्हें इस मैच में जीत मिली तो जिंदगी बदलने वाला कॉन्ट्रैक्ट कर सकते हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores