ONE Friday Fights 9 में होने वाले MMA मैचों पर एक नजर

Kairat Akhmetov Tatsumitsu Wada ONE 158

17 मार्च को होने वाले ONE Friday Fights 9 के कार्ड में 9 जबरदस्त मॉय थाई मैचों को जोड़ा गया है, लेकिन 2 MMA मुकाबले भी हैं जिन्हें शायद कोई भी मिस नहीं करना चाहेगा।

लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में फैंस को एक्शन से भरपूर स्टैंड-अप मुकाबले देखने को मिलेंगे, वहीं MMA बाउट्स भी सबका भरपूर मनोरंजन कर रही होंगी।

यहां आप ONE Friday Fights 9 में होने वाले सभी MMA मुकाबलों के बारे में जान सकते हैं।

तत्सुमित्सु वाडा vs. अर्नेस्टो मोंटिलिया

जापानी स्टार तत्सुमित्सु वाडा का सामना फ्लाइवेट MMA बाउट में फिलीपीनो एथलीट अर्नेस्टो मोंटिलिया से होगा।

वाडा को ONE में 10 मैचों का अनुभव है और अभी तक गुस्तावो बलार्ट और दाइची ताकेनाका जैसे बड़े स्टार्स को हरा चुके हैं और मौजूदा ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन डिमिट्रियस जॉनसन को भी कड़ी टक्कर दी थी।

“द स्वीपर” ने डिविजन के अन्य 3 टॉप-5 कंटेंडर्स काइरत अख्मेतोव, डैनी किंगड, रीस मैकलेरन के खिलाफ भी यादगार फाइट्स करते हुए साबित किया है कि वो बेस्ट एथलीट्स को टक्कर देने में सक्षम हैं।

वाडा किसी भी रेंज में रहकर मूव्स लगा सकते हैं, लेकिन उनका ग्रैपलिंग गेम अब तक सबसे ज्यादा प्रभावी साबित हुआ है।

🔒'd in, ONE Championship I'm coming. 💪Lumpinee Boxing Stadium สนามมวยเวทีลุมพินีThanks to all those behind…

Posted by Ernesto "Iron" Montilla Jr. on Tuesday, March 7, 2023

मोंटिलिया इस समय 5 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं, जिनमें से 4 जीत सबमिशन से आई हैं। इसलिए उन्हें ग्राउंड फाइटिंग में कोई समस्या नहीं होगी।

फिलीपीनो एथलीट की जीत रीजनल सर्किट पर आई हैं, जहां उन्हें वाडा के मुकाबले कम अनुभवी प्रतिद्वंदी मिले। इसलिए अब उनके पास मौका है, जहां वो खुद को एक खतरनाक कंटेंडर के रूप में स्थापित कर सकते हैं।

वो ONE Warrior Series Philippines के जरिए इस मौके को पाने के करीब आए, लेकिन चोट के कारण उन्हें कॉम्पिटिशन से दूर रहना पड़ा था।

वहीं “द स्वीपर” नहीं चाहते कि उनके जरिए किसी को फायदा पहुंचे। वो अच्छी लय प्राप्त कर दोबारा टॉप कंटेंडर्स में शामिल होना चाहते हैं।

यूं चांग मिन vs. किरिल गोरोबेट्स

यूं चांग मिन और किरिल गोरोबेट्स 159-पाउंड कैचवेट MMA बाउट में भिड़ेंगे, जिसमें वो अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगे।

दक्षिण कोरियाई स्टार यूं ने पिछले साल अक्टूबर में किआनू सूबा की विनिंग स्ट्रीक का अंत किया था। वहीं गोरोबेट्स ने डेब्यू में मार्टिन गुयेन के खिलाफ हार के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए ब्रूनो पुची को हराया।

“द बिग हार्ट” ने सूबा के खिलाफ मैच में अपने गेम से सबको प्रभावित किया था। वो उससे पहले 5 बार स्टॉपेज से जीत दर्ज कर चुके थे, लेकिन ये पहला मौका था जब उन्हें स्कोरकार्ड्स से जीत मिली थी। एक बड़े मलेशियाई एथलीट पर जीत से उनका एक फाइटर के तौर पर कद भी बढ़ा।

यूक्रेन के गोरोबेट्स को अपने डेब्यू मैच में पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन गुयेन की कठिन चुनौती मिली, लेकिन अगले मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए BJJ स्टाइलिस्ट पुची को मात दी।

दोनों एथलीट्स के हाथों में गज़ब की ताकत है, सबमिशन मूव्स भी खतरनाक हैं और ONE के फेदरवेट डिविजन में बड़े सपने लेकर आए हैं।

इस मैच में जीतने वाले एथलीट के टॉप कंटेंडर्स में शामिल होने की संभावना बढ़ जाएगी इसलिए फैंस को इस मैच में शुरुआत से धमाकेदार एक्शन देखे जाने की उम्मीद रखनी चाहिए।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19