8 जून को होने वाले ONE 167 के फाइट कार्ड में रोडटंग Vs. पुरिच और हिराटा Vs. सूज़ा मुकाबले जोड़े गए

Superlek Kiatmoo9 Rodtang Jitmuangnon ONE Friday Fights 34 55

शनिवार, 8 जून को अमेरिकी प्राइमटाइम पर होने वाले ONE 167: Stamp vs. Zamboanga में दो और दिलचस्प फाइट्स जोड़ी गई हैं।

एक फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में थाई मेगास्टार रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन का सामना बोस्नियाई-कनाडाई स्ट्राइकर डेनिस “द बोस्नियन मेनेस” पुरिच से होगा और एक एटमवेट MMA फाइट में जापानी फैन फेवरेट इत्सुकी “एंड्रॉइड 18” हिराटा ब्राजीलियाई सनसनी विक्टोरिया “विक” सूज़ा से टक्कर लेंगी।

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में अपने घरेलू थाई फैंस के सामने किकबॉक्सिंग में बहुप्रतीक्षित वापसी करेंगे।

“द आयरन मैन” ने पिछले सितंबर में ONE Friday Fights 34 में प्रतिस्पर्धा की थी, जहां उन्हें फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग किंग “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ ONE में स्ट्राइकिंग नियमों के तहत अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा था।

वो मॉय थाई फाइट रोडटंग की बेल्ट के लिए नहीं थी क्योंकि उनके चैलेंजर ने वेट मिस (अपने वजन को तय सीमा में ना रख पाना) किया था, लेकिन इस जोड़ी ने फिर भी 2023 के सबसे रोमांचक मैचों में से एक में अविश्वसनीय प्रदर्शन किया।

रोडटंग तब से ट्रेनिंग के दौरान लगी हाथ की चोट से उबर रहे हैं और वो दुनिया को ये याद दिलाने के लिए तैयार हैं कि क्यों उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में से एक माना जाता है।

पुरिच के लिए ये एक सपना सच होने जैसा है। “द बोस्नियन मेनेस” ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में पहली बार कदम रखने के बाद ही रोडटंग को ललकारा था।

6 अप्रैल को #2 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर जैकब स्मिथ पर जजों के निर्णय से जीत के बाद अनुभवी स्ट्राइकर ने #2 रैंकिंग अर्जित की, जिससे उनकी चुनौती और भी ज्यादा तगड़ी हो गई।

अब जबकि पुरिच की इच्छा पूरी हो गई है, उनकी आक्रामक शैली उन्हें “द आयरन मैन” के लिए एकदम सही चैलेंजर बनाती है क्योंकि वे दोनों ही तीन राउंड्स तक दर्शकों को रोमांचित करने का इरादा रखते हैं।

इस बीच हिराटा एक खराब दौर से गुजरने के बाद जीत की राह पर लौटने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

जापानी एथलीट ने लगातार चार जीत के साथ ONE में शानदार शुरुआत की थी, लेकिन तब से वो अपने पिछले चार में से तीन मैच हार चुकी हैं। भले ही वो हार डिविजन की कुछ टॉप रैंक वाली प्रतियोगियों के खिलाफ आई हों।

“एंड्रॉइड 18” ने अपने ट्रेनिंग कैंप्स को संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थानांतरित करके करियर में निवेश किया है और वो सर्कल में सफलता के साथ अपने परिश्रम का फल दिखाना चाहती हैं।

अब तक ONE में 1-2 से पिछड़ने के बाद सूज़ा भी अपनी किस्मत को बदलने के लिए उत्सुक हैं और वो जानती हैं कि ये एक बड़ा अवसर है।

हिराटा की लोकप्रियता का मतलब है कि उनके मुकाबले पर बहुत सारी निगाहें होंगी इसलिए ब्राजीलियाई फाइटर के पास कुछ नए प्रशंसकों को आकर्षित करने और 8 जून को सफल होने पर एटमवेट MMA डिविजन में आगे बढ़ने का मौका है।

मेन और को-मेन इवेंट की बात करें तो स्टैम्प फेयरटेक्स अपनी पूर्व ट्रेनिंग पार्टनर डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा के खिलाफ अपने ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करेंगी और तवनचाई पीके साइन्चाई अपने ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को थाई नॉकआउट आर्टिस्ट “स्मोकिन” जो नाटावट के खिलाफ दांव पर लगाएंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)