ONE SAMURAI 4 के बहुप्रतीक्षित रीमैच में आमने-सामने होंगी इत्सुकी हिराटा और जिहिन राडज़ुआन

Itsuki Hirata and Jihin Radzuan run it back at ONE SAMURAI 4

विमेंस एटमवेट MMA डिविजन की दो जानी-मानी फैन फेवरेट फाइटर्स ONE SAMURAI 4 में एक बार फिर टॉप पोजिशन हासिल करने के इरादे से उतरेंगी।

इत्सुकी “एंड्रॉइड 18” हिराटा और जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन के बीच एटमवेट MMA का ये अहम रीमैच शनिवार, 17 अक्टूबर को टोक्यो, जापान के एरियाके एरीना से लाइव प्रसारित होगा, जिसमें दोनों फाइटर्स पुराना हिसाब-किताब बराबर करना चाहेंगी।

हिराटा ने अपनी दमदार जूडो स्किल्स के दम पर ग्लोबल स्टेज पर शानदार शुरुआत की थी। 27 वर्षीय फाइटर ने अपने प्रमोशनल करियर की शुरुआत 4-0 के परफेक्ट रिकॉर्ड से की, जिसमें तीन फिनिश शामिल हैं।

लेकिन 2022 में ऐतिहासिक इवेंट ONE X में जब उनका सामना जिहिन से हुआ तो उनकी ये रफ्तार अचानक थम गई।

इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले में साफ तौर पर फेवरेट मानी जा रहीं टोक्यो की इस फाइटर के सिग्नेचर हिप थ्रो को मलेशियाई अंडरडॉग जिहिन ने बार-बार बेअसर किया। जिहिन ने चालाकी से बचाव किए और सही समय पर स्ट्राइक्स लगाकर कंट्रोल बनाए रखा और आखिरकार जजों के स्कोरकार्ड पर हिराटा को पीछे छोड़ते हुए विभाजित निर्णय से बड़ा उलटफेर किया।

उस दर्दनाक हार के बाद से हिराटा ने अपनी खास दृढ़ता के साथ एक मुश्किल दौर का सामना किया है। अपनी पिछली तीन फाइट्स में से दो जीतकर उन्होंने संकेत दिया है कि वो धीरे-धीरे अपनी पुरानी फॉर्म वापस हासिल कर रही हैं।

इस वापसी की झलक तब दिखी, जब उन्होंने ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट को तीसरे राउंड में रीयर-नेकेड चोक सबमिशन से हराया और अपने करियर रिकॉर्ड को 8-5 तक पहुंचाया।

जिहिन के खिलाफ जीत न सिर्फ लंबे समय से चला आ रहा हिसाब-किताब बराबर करेगी बल्कि उन्हें वेकेंट (रिक्त) ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल की दौड़ में भी वापस ला खड़ा करेगी।

उनके सामने डिविजन की सबसे पूर्ण मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक होंगी। Fairtex Training Center और Foxgloves Fight Gym की ये फाइटर 10-5 के प्रोफेशनल रिकॉर्ड के साथ उतरेंगी, जिसमें 2018 में डेब्यू के बाद से नौ प्रमोशनल जीतें शामिल हैं।

हिराटा और पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मेई यामागुची पर अहम जीत के अलावा जिहिन ने पूर्व ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा, तीन खेलों की पूर्व चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स और जापान की टॉप कंटेंडर चिहीरो सवाडा के खिलाफ भी कड़े मुकाबलों में अच्छी टक्कर दी है।

जोहोर बाहरू की इस फाइटर का लगातार निखरता गेम फरवरी में ONE Fight Night 40 में साफ नजर आया, जब उन्होंने प्रमोशनल डेब्यू कर रहीं गैब्रियला “गैबी” फुजीमोटो को तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से परास्त किया।

अब “शैडो कैट” टोक्यो में अतिरिक्त जोश के साथ उतरेंगी। पिछले जुलाई ONE Fight Night 45 में अनास्तासिया निकोलाकाकोस के खिलाफ विभाजित निर्णय से करीबी हारने के बाद जिहिन एक और दमदार प्रदर्शन के साथ वापसी करना चाहेंगी।

जिहिन इस प्रतिद्वंदिता में अपना दबदबा फिर से साबित करने के इरादे से उतरेंगी, वहीं हिराटा लंबे समय से इंतजार कर रहे बदले की भावना से प्रेरित होंगी।

किसी भी फाइटर के लिए इस मुकाबले में निर्णायक जीत आसानी से पूरी तस्वीर बदल सकती है और उसे रिक्त ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल की दौड़ में मजबूती से बनाए रख सकती है।

न्यूज़ में और

Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34