सैम-ए, सेकसन, मुआंगथाई ने ONE Friday Fights 9 में यादगार जीत दर्ज कीं

Seksan Or Kwanmuang Silviu Vitez ONE Friday Fights 9

ONE Championship ने 17 मार्च को लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अभी तक अपने सबसे बड़े ONE Friday Fights इवेंट का आयोजन किया, जिसके एक्शन ने फैंस को निराश नहीं किया।

ONE Friday Fights 9 में टॉप लेवल का मॉय थाई एक्शन देखने को मिला और कई MMA मुकाबलों में भी इंटरनेशनल स्टार्स ने शानदार प्रदर्शन किया।

यहां जानिए ONE Friday Fights 9 के मैचों में क्या-क्या हुआ।

मुआंगथाई ने पुराने प्रतिद्वंदी को एल्बो से नॉकआउट किया

मुआंगथाई पीके साइन्चाई और कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई की प्रतिद्वंदिता ने ग्लोबल स्टेज पर एंट्री ली है और उनकी हालिया भिड़ंत बहुत जबरदस्त साबित हुई।

2 राउंड्स से ज्यादा समय तक चली इस फाइट में दोनों एथलीट्स ने मॉय थाई के अनोखे मूव्स का इस्तेमाल किया।

मगर अंत में मुआंगथाई अपने “एल्बो ज़ोम्बी” निकनेम पर खरे उतरे और राइट एल्बो लगाकर अपने पुराने प्रतिद्वंदी को झकझोरा। इस स्ट्राइक के प्रभाव से कुलबडम मैट पर जा गिरे और रेफरी ने तीसरे राउंड में 1 मिनट 37 सेकंड के समय पर मैच समाप्ति की घोषणा कर दी।

इस जीत से मुआंगथाई का रिकॉर्ड 203-43-4 का हो गया है और इस प्रतिद्वंदिता में 2-1-1 की बढ़त बना ली है।

सैम-ए ने वापसी मैच में रायन शीहन को नॉकआउट किया

मॉय थाई लैजेंड सैम-ए गैयानघादाओ ने स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में रायन शीहन को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में मौजूद क्राउड के अंदर उत्साह भर दिया था।

पहले राउंड में आयरिश स्टार को लेग किक्स और स्ट्रेट लेफ्ट हैंड्स लगाकर क्षति पहुंचाने के बाद दूसरे राउंड में भी पूर्व 2-स्पोर्ट, 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन ने उसी रणनीति पर काम किया। इस रणनीति से उन्हें फाइट को फिनिश करने में ज्यादा देर नहीं लगी।

एक खतरनाक काउंटर लेफ्ट हैंड के लैंड होने के बाद शीहन के लिए 8-काउंट शुरू किए और करीब एक मिनट बाद सैम-ए का लेफ्ट हैंड उनके विरोधी के जबड़े पर जाकर लैंड हुआ। इसी के साथ उन्होंने शीहन पर दूसरे राउंड में 2 मिनट 52 सेकंड के समय पर नॉकआउट से जीत हासिल की और अब उनका स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड 373-48-9 पर पहुंच गया है।

पेटजीजा ने खतरनाक बॉडी शॉट लगाकर पेलॉम्पी को फिनिश किया

पेटजीजा ने अपने ONE डेब्यू में वर्ल्ड-क्लास एथलीट की भांति शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 121-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट के दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत प्राप्त की।

21 वर्षीय एथलीट ने शुरुआत में फेनी पेलॉम्पी पर दमदार स्ट्राइक्स लगाते हुए लय प्राप्त की। उन्होंने दूसरे राउंड में भी उसी रणनीति के तहत अपनी प्रतिद्वंदी को कॉर्नर की ओर धकेला। यहां से पेटजीजा ने खतरनाक बॉडी शॉट्स लगाते हुए अपनी विरोधी को फिनिश किया।

रेफरी ने दूसरे राउंड में 1 मिनट 38 सेकंड के समय पर मैच समाप्त घोषित किया, जिसके बाद उनका करियर रिकॉर्ड 203-12 का हो गया है।

चाओनगोह को हराने वाले पहले एथलीट बने सुलेमान

सुलेमान लुकसुआन के ONE Championship करियर की शुरुआत इससे बेहतर तरीके से नहीं हो सकती थी क्योंकि उन्होंने 134-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में चाओनगोह जित्मुआंगनोन पर दूसरे राउंड में नॉकआउट से जीत प्राप्त की।

म्यांमार के एथलीट ने सभी तरफ से जैब्स, स्ट्रेट पंच और क्रॉस लगाते हुए दबाव बनाया। चाओनगोह भी अटैक के बदले अटैक की रणनीति अपनाना चाहते थे, जो आगे चलकर उन्हीं पर भारी पड़ी।

दूसरे राउंड को शुरू हुए कुछ ही समय हुआ था, तभी सुलेमान के कॉम्बिनेशन के बाद थाई एथलीट के लिए 8-काउंट शुरू किया गया। फाइट दोबारा शुरू होने के बाद चाओनगोह ने आक्रामक तरीके से अटैक करने की कोशिश की, लेकिन सुलेमान ने बैकफुट पर रहकर जैब्स लगाए। उनमें से दूसरा जैब एकदम सटीक निशाने पर लैंड हुआ और जित्मुआंगनोन की हालत देखने के बाद दूसरे राउंड में 90 सेकंड के समय पर रेफरी ने मैच समाप्ति का ऐलान कर दिया।

इस नॉकआउट जीत से सुलेमन ने अपने रिकॉर्ड को 14-3 पर पहुंचाया और चाओनगोह को हराने वाले पहले एथलीट भी बने।

सेकसन ने सिल्वियू वितेज़ को करीबी मुकाबले में पस्त किया

सेकसन ओर क्वानमुआंग जब भी रिंग में उतरते हैं, तब फैंस को उनसे खतरनाक एक्शन की उम्मीद होती है और सिल्वियू वितेज़ के खिलाफ 140-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में भी उन्होंने लोगों को निराश घर नहीं भेजा।

वितेज़ ने भी बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस और लो किक्स लगाते हुए इस फाइट को यादगार बनाने में अहम भूमिका निभाई, लेकिन ये स्ट्राइक्स थाई लैजेंड के गेम को कमजोर नहीं कर पाईं।

सेकसन ने खतरनाक तरीके से जवाबी हमला किया। उनका राइट हैंड लगातार वितेज़ के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा था और इसी के जरिए उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली और अब उनका रिकॉर्ड 195-74-8 का हो गया है।

योडलैकपेट ने समन अशौरी पर बड़ी जीत दर्ज की

140-पाउंड मॉय थाई मैच में होमटाउन हीरो योडलैकपेट ओर पिटीसेक ने समन अशौरी पर धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की।

ये मैच जितनी देर चला, इसमें खतरनाक एक्शन देखने को मिलता रहा क्योंकि दोनों एथलीट्स ने पहले राउंड में दमदार स्ट्राइक्स लगाने पर जोर दिया। मगर दूसरे राउंड में 27 सेकंड के समय पर थाई एथलीट के राइट हैंड के कारण उनके ईरानी प्रतिद्वंदी के लिए काउंट शुरू किया गया।

इस नॉकआउट जीत ने योडलैकपेट के रिकॉर्ड को 86-33-3 पर पहुंचा दिया है।

तगीर खलीलोव का बॉडी शॉट ब्लैक पैंथर पर भारी पड़ा

तगीर खलीलोव ने अपनी जबरदस्त ताकत के दम पर फ्लाइवेट मॉय थाई बाउट के पहले राउंड में ब्लैक पैंथर को फिनिश किया है।

रूसी एथलीट को शुरुआत में अपने थाई प्रतिद्वंदी से कड़ी टक्कर मिली। लेकिन जैसे ही “सामिंगप्री” के पंचों ने लय प्राप्त की, तब उन्हें रोक पाना बहुत मुश्किल हो गया था।

खलीलोव ने दमदार अपरकट लगाकर मैच के अंत को शुरुआती रूप दिया। उसके बाद पैंथर की बॉडी पर लगे राइट हुक ने 2 मिनट 4 सेकंड के समय पर अपनी जीत सुनिश्चित की, जिससे अब उनका रिकॉर्ड 24-11-2 का हो गया है।

तत्सुमित्सु वाडा ने अर्नेस्टो मोंटिलिया को 2 मिनट के अंदर फिनिश किया

जापानी स्टार तत्सुमित्सु वाडा ने फ्लाइवेट MMA मुकाबले में अर्नेस्टो मोंटिलिया को बहुत जल्द फिनिश किया, जो मोंटिलिया का प्रोमोशनल डेब्यू भी रहा।

“द स्वीपर” ने शुरुआत में पंच लगाकर अपने विरोधी को मैट पर गिराया और बैक कंट्रोल हासिल किया। फिलीपीनो एथलीट ने मैच में बने रहने की कोशिश की, लेकिन वाडा के रीयर-नेकेड चोक के खिलाफ उन्हें पहले राउंड में 1 मिनट 52 सेकंड के समय पर टैप आउट करना पड़ा।

ये सबमिशन फिनिश वाडा के करियर की 25वीं जीत रही।

यूं चांग मिन ने किरिल गोरोबेट्स को MMA बाउट में मात दी

“द बिग हार्ट” यूं चांग मिन और किरिल गोरोबेट्स ने MMA मैच में खतरनाक फाइटिंग से बैंकॉक के क्राउड में जुनून भर दिया था।

ये 159-पाउंड कैचवेट बाउट 3 राउंड तक चली, जिसमें दोनों ओर से दमदार स्ट्राइक्स लगती देखी गईं। इस बीच ग्रैपलिंग में दक्षिण कोरियाई स्टार मिन बेहतर साबित हुए।

अंत में “द बिग हार्ट” ने विभाजित निर्णय से जीत प्राप्त करते हुए विनिंग स्ट्रीक कायम की और अब उनका रिकॉर्ड 7-2 का हो गया है।

नाकरोब ने चेन जियाई को चौंकाते हुए फिनिश किया

ONE Friday Fights 9 की शुरुआत एक्शन से भरपूर मुकाबले से हुई, जिसमें नाकरोब फेयरटेक्स ने फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में चेन जियाई को उनके प्रोमोशनल डेब्यू में दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराया।

नाकरोब ने शुरुआत में चीनी एथलीट के कई पंचों का प्रभाव झेला, लेकिन दूसरे राउंड में आक्रामक रुख अपनाते हुए मैच का रुख अपनी ओर किया। इस बीच चेन थकने के कारण लड़खड़ाने लगे थे।

मैच का फिनिश दूसरे राउंड में 2 मिनट 45 सेकंड के समय पर आया, जहां चेन को पेट के हिस्से पर कई नी स्ट्राइक्स का प्रभाव झेलना पड़ा। इन्हीं स्ट्राइक्स के कारण रेफरी ने मैच समाप्ति का ऐलान कर दिया।

इस जीत से 24 वर्षीय स्टार का ONE रिकॉर्ड 2-0 और करियर रिकॉर्ड 61-20 पर पहुंच गया है।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.