24 जुलाई को होने वाले The Inner Circle 23 के पूरे बाउट कार्ड की घोषणा

Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42

ONE Championship द्वारा शुक्रवार, 24 जुलाई को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से The Inner Circle 23 का आयोजन किया जाएगा, जिसका प्रसारण live.onefc.com पर होगा।

मॉय थाई के सबसे महान फाइटर्स में से एक ONE वर्ल्ड टाइटल फाइट में उतरेंगे और उनकी टक्कर एक युवा स्टार से होगी। वहीं थाईलैंड के एक और दिग्गज किकबॉक्सिंग में किस्मत आजमाना जारी रखेंगे।

मेन इवेंट में दो खेलों और दो डिविजन के पूर्व चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए पांच राउंड की फाइट में अलिफ सोर डेचापैन से टक्कर लेंगे।

42 वर्षीय सैम-ए के नाम 13 मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल हैं। उन्होंने ONE इतिहास की पहली मॉय थाई बाउट जीती। उसके बाद पहला ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल और फिर किकबॉक्सिंग व फिर स्ट्रॉवेट गोल्ड हासिल किया।

उन्होंने रिटायरमेंट से वापस लौटकर शानदार प्रदर्शन करना जारी रखा और दिखाया कि क्यों उन्हें खेल का दिग्गज कहा जाता है।

उनके सामने होंगे अलिफ, जो तब पैदा भी नहीं हुए थे जब सैम-ए ने 1999 में लुम्पिनी स्टेडियम मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए मुकाबला किया था। अलिफ ने स्ट्रॉवेट डिविजन में थोड़े ही समय में अपनी खास पहचान बना ली है।

उन्होंने पिछले लगातार पांच मैचों को जीतते हुए ये वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल किया है।

अपनी लंबाई, शारीरिक क्षमता और रेंज में खतरनाक होने की वजह से अब वो मलेशिया के पहले ONE मॉय थाई वर्ल्ड चैंपिय बनने का सपना देख रहे हैं।

को-मेन इवेंट में “द एंजेल वॉरियर” पानपयाक जित्मुआंगनोन किकबॉक्सिंग में अपने सफर को जारी रखेंगे और उनकी भिड़ंत मैक्सिको के अनुआर सिस्नेरोस से बेंटमवेट मैच में होगी।

पानपयाक को थाईलैंड के सबसे सम्मानित स्ट्राइकर्स में से एक माना जाता है। सात बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन इतिहास के इकलौते फाइटर हैं, जिन्होंने स्पोर्ट्स फाइटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड लगातार तीन बार जीतने का कारनामा किया है।

वो ONE के किकबॉक्सिंग मैचों में 3-0 का रिकॉर्ड रखते हैं। वो अपनी लेफ्ट किक और दमदार पंचों के दम पर 251 जीत के रिकॉर्ड को आगे बढ़ाना चाहेंगे।

सिस्नेरोस को बिल्कुल भी कम नहीं आंका जा सकता। मैक्सिको सिटी के 25 वर्षीय स्टार ONE में 2-0 का रिकॉर्ड रखते हैं और उन्हें तेज-तर्रार जैब, कॉम्बिनेशन, फ्लाइंग नी और हेड किक्स के लिए जाना जाता है।

उनके पास मैच को किसी भी पल खत्म करने की क्षमता है। पानपयाक के खिलाफ आई जीत उनके करियर की दशा और दिशा को बदलकर रख देगी।

The Inner Circle 23 का फुल कार्ड

  • सैम-ए गैयानघादाओ vs. अलिफ सोर डेचापैन (ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • पानपयाक जित्मुआंगनोन vs. अनुआर सिस्नेरोस (किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)
  • मिकेल डर्लेनबाक vs. माहान फोतौही (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • रयुजिन नासुकावा vs. थोंगपून पीके साइन्चाई (किकबॉक्सिंग – स्ट्रॉवेट)
  • योशिडा कोसेई vs. लिउ जन्चाओ (किकबॉक्सिंग – फ्लाइवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova
Muay Thai fighters Wanchainoi PongSuphan PK and Petnamkhong Sor Maneekhot face off ahead of ONE Friday. Fights 166
Nico Carrillo making his way to the ring for his clash against Shadow Singha Mawynn at ONE Fight Night 40.
Stella Hemetsberger lands a push kick on Jackie Buntan