दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship की 24 जुलाई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है, जहां एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 163 और The Inner Circle 23 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
The Inner Circle 23 के मेन इवेंट में महान थाई फाइटर सैम-ए गैयानघादाओ का सामना 22 वर्षीय थाई-मलेशियाई सनसनी अलिफ सोर डेचापैन से ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए होगा। 42 वर्षीय दिग्गज इस उम्र में भी चैंपियनशिप हासिल कर ये दिखाना चाहेंगे कि उनमें कितना दमखम बाकी है।
इसके अतिरिक्त ONE Friday Fights 163 के मेन इवेंट में पोमपेट पोंगसुफान पीके लगातार दूसरे नॉकआउट की तलाश में होंगे। उनका सामना फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में म्यांमार के लेथवेई स्टार नैट खैट मिन से होगा, जो कि अपना प्रमोशनल डेब्यू करते हुए दिखेंगे।
भारत में The Inner Circle 23 को live.onefc.com पर शाम 5 बजे से लाइव देखा जा सकता है।
ONE Friday Fights 163 को शाम 7 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकेगा।