The Inner Circle 32 और ONE Friday Fights 172 – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स
ONE Championship एक्शन से भरपूर दो शानदार शो के साथ महीने का अंत करने के लिए तैयार है।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शुक्रवार, 25 सितंबर को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से एशिया प्राइमटाइम पर The Inner Circle 32 और ONE Friday Fights 172 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
The Inner Circle 32 के मेन इवेंट में थाई दिग्गज पानपयाक जित्मुआंगनोन लगातार तीसरी जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे। इस फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मैच में उनका सामना लमनामूनलैक टीडेड99 से होगा।
वहीं को-मेन इवेंट में कोंगथोरानी सोर सोमाई की टक्कर युआन पेंगजिए से फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में होगी।
इसके अतिरिक्त ONE Friday Fights 172 के मैचों में अधिकतर स्टार्स 1,00,000 यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए प्रयास करते हुए दिखेंगे। इसके मेन इवेंट मैच में सुपरलैक जित्मुआंगनोन का सामना ओथमान रहौनी से होगा।
आप The Inner Circle 32 और ONE Friday Fights 172 के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।