Arsen_Soiyrkas Hero 1200x1165

आर्सेन सोइयरकैस

आर्सेन सोइयरकैस के बारे में

कज़ाकिस्तान के आर्सेन “कासकिर” सोइयरकैस उभरते हुए सबसे रोमांचक युवा किकबॉक्सरों में से एक हैं। महज़ 21 साल की उम्र में उन्होंने दिखा दिया है कि उनके पास ONE Championship में बड़ी सफलता हासिल करने के लिए सभी ज़रूरी खूबियां मौजूद हैं।

उनके निकनेम “कासकिर” का कज़ाख भाषा में मतलब “भेड़िया” होता है। ये नाम उनके जैसे आक्रामक स्ट्राइकर होने पर बिल्कुल सटीक बैठता है, जो हर बार रिंग में उतरने पर अपने विरोधियों का लगातार पीछा करते हुए उन पर हमले करते हैं।

प्रोफेशनल करियर की शुरुआत करने से पहले सोइयरकैस ने एमेच्योर स्तर पर शानदार उपलब्धियां हासिल की थीं। उन्होंने घरेलू चैंपियनशिप और दुनिया भर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में गोल्ड मेडल जीते। उनकी इन सफलता के चलते उन्हें किकबॉक्सिंग में इंटरनेशनल मास्टर ऑफ स्पोर्ट्स का खिताब मिला।

अपने खेल को अगले स्तर पर ले जाने के इरादे से कज़ाख स्टार पिछले दो साल से थाईलैंड के फुकेत में स्थित नामी जिमों में अपनी स्किल्स को निखार रहे हैं। फिलहाल वो Phuket Fight Club और Tamerlan Fight Club दोनों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

ऑर्थोडॉक्स स्टांस में फाइट करने वाले सोइयरकैस लंबे कद और रीच (पहुंच) वाले आक्रामक स्ट्राइकर हैं, जो संयम और ताकत का बेहतरीन तालमेल दिखाते हैं। वो लगातार आगे बढ़कर दबाव बनाते हैं, लेकिन उनकी लंबी रीच और दूरी को नियंत्रित करने की शानदार क्षमता उन्हें आमतौर पर बिना किसी बड़े खतरे के हमले करने का मौका देती है। यही वजह है कि वो अपने सामने खड़े किसी भी प्रतिद्वंदी के लिए बेहद मुश्किल चुनौती साबित होते हैं।

उनके इस फाइटिंग स्टाइल ने प्रोफेशनल स्तर पर उन्हें तुरंत सफलता दिलाई। सोइयरकैस ने अपनी शुरुआती पांचों बाउट्स नॉकआउट से जीतीं। उनके इस दमदार प्रदर्शन के चलते उन्हें सितंबर 2026 में The Inner Circle 32 में ONE Championship के लिए डेब्यू करने का मौका मिला।

वहां उनका सामना जापान के जिन मैंडोकोरो से हुआ। सोइयरकैस ने ग्लोबल स्टेज पर अपनी पहली परीक्षा शानदार अंदाज़ में पास की और सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल करते हुए अपने अपराजित रिकॉर्ड को 6-0 तक पहुंचा दिया।

अब कज़ाख सनसनी की नज़रें और भी बड़ी उपलब्धियों पर टिकी हैं। उनका लक्ष्य अपने अपराजित सिलसिले को बरकरार रखना और दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के साथ 1,00,000 यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करना है।

ONE Championship रिकॉर्ड्स

इवेंट के रिजल्ट्स

रिजल्ट खेल तरीका राउंड तरीका और राउंड प्रतिद्वंद्वी प्रतिद्वंद्वी और इवेंट देश तारीख इवेंट
जीत
किकबॉक्सिंग
सर्वसम्मत निर्णय UD
राउंड 3 (3:00)
किकबॉक्सिंग सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (3:00)
राउंड 3 (3:00) Jin_Mandokoro avatar 500x345 1
जिन मैंडोकोरो
जापान
जापान
ONE Friday Fights 172 & The Inner Circle 32

विश्लेषण

जीत - 1
हार - 0
1
सर्वसम्मत निर्णय UD
0

फिनिश रेट

फिनिश
0
फिनिश रेट
0%
जीत
1
टोटल बाउट्स
1

बाउट का समय

बाउट का औसत समय
09m : 00s
कुल समय
0h : 09m : 00s