सुपरलैक ने पानपयाक के साथ आठवीं भिड़ंत में करीबी अंतर से जीता मैच

Superlek Kiatmoo9 declared winner against Panpayak Jitmuangnon at ONE 164

टॉप रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर सुपरलैक कियातमू9 तीन दिसंबर को ONE 164: Pacio vs. Brooks में जीत दर्ज कर अपने पुराने विरोधी के साथ प्रतिद्वंदिता में आगे बढ़ गए हैं।

“द किकिंग मशीन” ने #2 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर पानपयाक जित्मुआंगनोन को कैचवेट मॉय थाई बाउट में विभाजित निर्णय से हराया। उनकी लंबे समय से चली आ रही प्रतिद्वंदिता में पानपयाक अभी भी 4-3-1 से आगे चल रहे हैं।

शुरुआत में सुपरलैक ने हर बार की तरह अपनी राइट किक्स के जरिए पानपयाक के पेट और हाथों को क्षति पहुंचाई। पहले मिनट के बाद पानपयाक ने लय प्राप्त की और अपने विरोधी के लोअर अटैक्स को ब्लॉक कर पा रहे थे।

“द एंजेल वॉरियर” ने पंच लगाए और सुपरलैक की ठोड़ी पर दमदार राइट जैब्स भी लगाए। ऐसा लगने लगा था जैसे सुपरलैक की मुश्किलें बढ़ रही हैं, लेकिन उन्होंने क्लिंच करते हुए 7 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन से खुद को बचाया।

दूसरे राउंड में मैच का रुख काफी हद तक सुपरलैक के पक्ष में रहा।

वो इस बार ज्यादा प्रतिबद्धता के साथ राइट किक्स लगा रहे थे, जिनका प्रभाव पानपयाक की बॉडी पर साफ नजर आने लगा था क्योंकि उनके पैर पर नील पड़ती हुई साफ नजर आ रही थी।

Superlek and Panpayak fight at ONE 164

अंतिम राउंड में पानपयाक पंच लगाना चाहते थे क्योंकि उन्होंने सुपरलैक की ओर से एक बार फिर लो किक्स की उम्मीद की थी इसलिए उन्होंने बैकफुट पर रहने की रणनीति अपनाई।

हालांकि सुपरलैक ने कम मौकों पर किक्स और एल्बोज़ लगाईं, लेकिन मैच का रुख अपने विरोधी के पक्ष में नहीं जाने दिया।

अंत में 3 में से 2 जजों ने “द किकिंग मशीन” के पक्ष में फैसला सुनाया, जिससे 4 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन का रिकॉर्ड 121-39-4 का हो गया है।

इस जीत से सुपरलैक को ONE Fight Night 6 में इलियास एनाहाचि के खिलाफ ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच से पहले अच्छी लय भी दिलाई है।

Superlek kickx Panpayak at ONE 164

न्यूज़ में और

Phetjeeja vs. Antonia Prifti for ONE Atomweight Kickboxing World Title at The Inner Circle 28
ONE Championship booked Gilbert Nakatani vs. Nazareth Lalthazuala for ONE Fight Night 47
Nabil Anane during his post-fight speech at ONE 170.
Nabil Anane punches Ilias Ennahachi at ONE Friday Fights 126
Elbek Alyshov celebrates after capturing the ONE Bantamweight MMA World Championship at The Inner Circle 24.
Ramadan Ondash connects with a right hand on Johan Ghazali at The Inner Circle 24.
MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Malaysian Prime Minister Datuk Seri Anwar Ibrahim (L) and Aliff Sor Dechapan (R) at the Prime Minister's Office in Putrajaya, Malaysia.
Elbek Alyshov enters the ring against Carlo Bumina ang at ONE Fight Night 37
Johan Ghazali and Ramadan Ondash face off at The Inner Circle 23 on July 242
Enkh Orgil Baatarkhuu Aaron Canarte ONE Fight Night 27 30
Enkh-Orgil Baatarkhuu celebrates his World Title win against Fabricio Andrade at ONE Fight Night 38.