7 अगस्त को होने वाले The Inner Circle 25 के पूरे बाउट कार्ड की घोषणा

Nabil Anane punches Ilias Ennahachi at ONE Friday Fights 126

The Inner Circle के पिछले दो मेन इवेंट मैचों में दो ONE वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों के बाद ONE Championship की शुक्रवार, 7 अगस्त को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है, जहां हेडलाइनर मैच में डिविजन का अगला कंटेंडर सामने आएगा।

The Inner Circle 25 का प्रसारण live.onefc.com पर किया जाएगा, जिसमें एक पूर्व वर्ल्ड चैंपियन की टक्कर डिविजन में सबसे शानदार लय में चल रहे स्टार से होगी। इसके अतिरिक्त ONE SAMURAI किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट क्वार्टरफाइनल मैच और एक जबरदस्त रीमैच भी देखने को मिलेगा।

मेन इवेंट में पूर्व डिविजनल चैंपियन नबील अनाने का सामना ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर मैच में सुआकिम पोंगसुफान पीके से होगा।

अनाने ने 2025 में डिविजन के सबसे जबरदस्त फाइटर के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो को हराकर जनवरी में ONE अंतरिम बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीता, “द किकिंग मशीन” सुपरलैक से दो महीने बाद हार का हिसाब बराबर किया और कुछ समय बाद उन्हें जून में अनडिस्प्यूटेड वर्ल्ड चैंपियन बना दिया गया।

फिर मार्च 2026 में रैम्बोलैक चोर अजालाबून के खिलाफ पांच राउंड की शानदार फाइट में अपनी बेल्ट गंवानी पड़ी।

हालांकि, अनाने ने अपने करियर में साबित किया है कि हार ने उन्हें सिर्फ मजबूत ही किया है। छह फुट चार इंच लंबे तकनीकी फाइटर एक लाजवाब प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित हैं।

सुआकिम एक जबरदस्त लय के साथ इस मैच में कदम रखेंगे। तीन डिविजन के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन की प्रमोशन में थोड़ी कठिन शुरुआत रही। लेकिन वो अप्रैल 2024 से कोई भी मैच नहीं हारे हैं।

उनकी लगातार सात जीतों में चार नॉकआउट शामिल हैं और उन्होंने इस दौरान 1,00,000 यूएस डॉलर का ONE कॉन्ट्रैक्ट भी हासिल किया।

वो करियर की सबसे शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं और अगर उन्हें पूर्व चैंपियन पर जीत मिली तो ये उनके करियर की सबसे बड़ी जीत होगी और साथी थाई स्टार के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल कर लेंगे।

को-मेन इवेंट में अब्दुल्ला “स्मैश बॉय” दयाकाएव और “द किकिंग मशीन” सुपरलैक बेंटमवेट मॉय थाई रीमैच में एक बार फिर से आमने-सामने होंगे।

मई में हुए The Inner Circle 14 में इनकी पहली मुलाकात हुई थी और नतीजे को लेकर फैंस और आलोचकों के बीच काफी चर्चा हुई। दयाकाएव ने पहले राउंड में उन्हें राइट हैंड से गिराकर नॉकआउट हासिल की और दूसरे व तीसरे राउंड में थाई मेगास्टार के अटैक को झेला। अंत में तीन में से दो जजों ने दयाकाएव के पक्ष में विभाजित निर्णय से फैसला सुनाया।

दोनों एथलीट्स बेंटमवेट में कंटेंडर के रूप खुद को स्थापित करना चाहते हैं। सुपरलैक, ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन, से पिछले साल वेट मिस होने की वजह से खिताब छिन गया था, फिर अनाने से हार मिली और ONE 173 में युकी योज़ा ने उन्हें शिकस्त दी। अब उन्हें एक शानदार जीत की जरूरत है।

दयाकाएव, Team Mehdi Zatout और Team Chingiz Allazov के 24 वर्षीय रूसी स्ट्राइकर, साबित करना चाहेंगे कि उनकी जीत कोई तुक्का नहीं थी। 16-3 के रिकॉर्ड वाले “स्मैश बॉय” को डिविजन के सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स में से एक माना जाता और पाउंड-फोर-पाउंड दिग्गज पर आई एक और जीत उन्हें वर्ल्ड टाइटल मैच के करीब ले जाएगी।

वहीं कार्ड में ONE SAMURAI फेदरवेट किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट का क्वार्टरफाइनल मैच मरात ग्रिगोरियन और मामुका उसुबयान के बीच होगा और इस टूर्नामेंट के विनर को सुपरबोन के खिलाफ ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल होगा।

ग्रिगोरियन, तीन बार के Glory वर्ल्ड चैंपियन और 70 करियर जीत, पिछले तीन मैचों को जीत चुके हैं और इस मैच में फेवरेट के रूप में उतरेंगे। उसुबायन की बात करें तो वो सात मैचों के जीत के सिलसिले के साथ यहां आएंगे। उनके नाम 24-2 का बेहतरीन रिकॉर्ड है।

The Inner Circle 25 का फुल कार्ड

  • नबील अनाने vs. सुआकिम जोर जोर टोंगप्राजिन (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • अब्दुल्ला दयाकाएव vs. सुपरलैक (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • मरात ग्रिगोरियन vs. मामुका उसुबयान (किकबॉक्सिंग – फेदरवेट)
  • ताहानेक नायोकटासाला vs. डबडैम पोर टोर टोर थोंगटावी (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • पेंग ज़िहाओ vs. सुबासा (किकबॉक्सिंग – स्ट्रॉवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova
Muay Thai fighters Wanchainoi PongSuphan PK and Petnamkhong Sor Maneekhot face off ahead of ONE Friday. Fights 166