दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship की 7 अगस्त को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है, जहां एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 165 और The Inner Circle 25 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
The Inner Circle 25 के मेन इवेंट में पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने का सामना वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर मैच में थाई स्टार सुआकिम पोंगसुफान पीके से होगा।
वहीं को-मेन इवेंट की बात करें तो अब्दुल्ला दयाकाएव और “द किकिंग मशीन” सुपरलैक के बीच एक बहुप्रतीक्षित रीमैच देखने को मिलेगा।
इसके अतिरिक्त ONE Friday Fights 165 के मेन इवेंट में दो शानदार थाई एथलीट्स पेटनिनमुंगकोर्न कैप्टनकेनबॉक्सिंग और पेट सुआनलुआंगरोडयोक की टक्कर एटमवेट मॉय थाई मैच में देखने को मिलेगी।
भारत में The Inner Circle 25 को live.onefc.com पर शाम 5 बजे से लाइव देखा जा सकता है।
ONE Friday Fights 165 को शाम 7 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकेगा।