The Inner Circle 25 के बाद नबील अनाने ने सिर मुंडवाया, शानदार वापसी की बात कही – ‘समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद’

Nabil Anane at The Inner Circle 25

पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने को खिताबी मैच हासिल करने की दिशा में एक नाकामी हाथ लगी। उन्हें 7 अगस्त को तीन डिविजन के Lumpinee Stadium वर्ल्ड चैंपियन सुआकिम पोंगसुफान पीके के खिलाफ विभाजित निर्णय से हार का सामना करना पड़ा।

The Inner Circle 25 के मेन इवेंट में हुए इस बहुप्रतीक्षित ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर मैच का आयोजन बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से किया गया, जिसका प्रसारण live.onefc.com पर हुआ।

इस मैच के विजेता को मौजूदा डिविजनल चैंपियन रैम्बोलैक चोर अजालाबून के खिलाफ टाइटल मैच हासिल होना था।

छह फुट चार इंच लंबे स्टार ने पूरे तीन राउंड में शानदार मॉय थाई स्किल्स का प्रदर्शन किया जब तक कि मैच की आखिरी घंटी नहीं बज गई। हालांकि, दूसरे राउंड में सुआकिम द्वारा लेफ्ट हुक और नी के चलते आए नॉकडाउन के कारण अनाने जजों के स्कोरकार्ड में पिछड़ गए।

अंतिम राउंड में दमदार अटैक के बावजूद उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा और 30 वर्षीय स्टार ने न सिर्फ जीत हासिल की बल्कि उन्हें ONE Championship चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग से 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस हासिल हुआ।

ये अनाने की संगठन में लगातार दूसरी हार रही। हालांकि अल्जीरियाई-थाई सुपरस्टार ने विनम्रता और हंसी-खुशी हार को स्वीकार किया। वो फाइट से पहले किए वादे पर पूरा उतरे और फैंस के लिए अपना सिर मुंडवा लिया।

22 वर्षीय स्ट्राइकर ने कहा:

“दोस्तों, अब मैं घर आ गया हूं। मुझे सुआकिम के खिलाफ हार मिली। फाइट से पहले मैंने कहा था कि अगर हारा तो सिर को शेव कर लूंगा। पहले मैंने ये बात मजाक के तौर पर कही थी। लेकिन चलिए इस श्राप को तोड़ते हैं।

“आप सभी का मुझे समर्थन करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। सुआकिम को जीत की बधाई। मैं जल्द वापस आऊंगा। मेरे पास बहुत समय है। जल्दी मुलाकात होगी।”

अनाने की बेंटमवेट खिताब हासिल करने की उम्मीदें अभी सिर्फ कुछ समय के लिए दूर हुई हैं और यकीनन अल्जीरियाई-थाई सनसनी इस मिशन को पूरा कर ही दम लेंगे।

खतरनाक स्ट्राइकिंग और नॉकआउट की ताकत वाले स्ट्राइकर के पास खिताब हासिल करने के सारे हथियार मौजूद भी हैं।

न्यूज़ में और

Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Regian Eersel to defend his Muay Thai crown against George Jarvis in a highly anticipated rematch on October 2