The Inner Circle 25 मेन इवेंट रिजल्ट: सुआकिम ने वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर मैच में नबील अनाने को शिकस्त दी

Suakim celebrates his win over Nabil Anane at The Inner Circle 25.

तीन डिविजन के Lumpinee Stadium मॉय थाई चैंपियन सुआकिम पोंगसुफान पीके ने बड़ा उलटफेर करते हुए करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने The Inner Circle 25 के मेन इवेंट में पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने को विभाजित निर्णय से पराजित किया।

इस ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर मैच का आयोजन 7 अगस्त को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से किया गया, जिसका प्रसारण एशिया प्राइमटाइम के दौरान live.onefc.com पर हुआ।

30 वर्षीय थाई स्टार ने वादा किया था कि वो बेहतरीन फाइट पेश करेंगे और उन्होंने कुछ ऐसा ही कर दिखाया।

उन्होंने पहले ही राउंड से संभलकर शुरुआत की और अल्जीरियाई-थाई स्टार की रेंज को भांपने के लिए अच्छे फुटवर्क का इस्तेमाल किया। हालांकि, अनाने ने जैब और स्ट्रेट राइट के दम पर दूरी बनाकर रखी। थाई एथलीट ने संयम से काम लिया।

दूसरे राउंड में हालात पूरी तरह से बदल गए और सुआकिम अच्छी लय में दिखे। PK Saenchai Muaythaigym के स्टार ने लेग किक्स से छह फुट चार इंच लंबे स्टार पर वार किए तो वहीं अनाने ने लेफ्ट स्ट्रेट अपने जखीरे से निकाले।

उसके बाद सुआकिम ने बॉडी पर राइट हुक और ठोड़ी पर एक लेफ्ट हुक दे मारा, जिसकी वजह से पूर्व डिविजन चैंपियन कैनवास पर जा गिरे और रेफरी ने 8-काउंट शुरु कर दिया। फिर जब मैच दोबारा शुरु हुआ तो सुआकिम ने करीब रहकर पंच लगाए। लेकिन जवाब में अनाने क्लिंच से नीज़ के दम पर जवाब दे रहे थे।

अनाने को अंदाजा हो गया था कि उन्हें नॉकआउट से उबरने के लिए तीसरे राउंड में कुछ हटकर करना होगा। 22 वर्षीय स्टार ने हुक्स और हेड किक्स के दम पर विरोधी के डिफेंस को भेदा। उन्होंने अच्छी पोजिशन लेते हुए सिर पर घुटने के वार किए, मगर सुआकिम ने जुझारुपन दिखाया और अपरकट्स से जवाब दिया।

समय बीतता जा रहा था और अनाने ने पूरी जान लगा दी। 30 वर्षीय स्टार ने लगातार हो रहे अटैक के बीच खुद संभालकर रखा। अंत में दूसरे राउंड में आए नॉकआउट के चलते नतीजा सुआकिम के पक्ष में गया और उन्हें विभाजित निर्णय से जीत मिली। इस जीत के साथ उनका करियर रिकॉर्ड 176-69 और डिविजन में जीत का सिलसिला आठ हो गया

ये जीत और भी खास हो गई, जब सुआकिम को ONE चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग से 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस मिला। अब वो खिताबी मैच के लिए The Inner Circle 30 में रैम्बोलैक चोर अजालाबून और योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री के ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं।

न्यूज़ में और

Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Regian Eersel to defend his Muay Thai crown against George Jarvis in a highly anticipated rematch on October 2