नबील अनाने का लक्ष्य The Inner Circle 25 में सुआकिम को मात देकर वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करना – ‘ये फाइट जीतनी होगी’

Nabil Anane during his post-fight speech at ONE 170.

नबील अनाने की 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट को दोबारा हासिल करने की यात्रा सुआकिम पोंगसुफान पीके से होकर जाती है और वो जानते हैं कि ये आसान नहीं होने वाला।

ये ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर मैच 7 अगस्त को होने वाले The Inner Circle 25 को हेडलाइन करेगा, जिसका प्रसारण live.onefc.com पर होगा।

पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन अच्छी तरह से जानते हैं कि इस जीत के क्या मायने हैं और उनके सामने खड़ा फाइटर कितनी काबिलियत रखता है।

सुआकिम की बात करें तो वो तीन डिविजन के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं और सात जीत के सिलसिले के साथ इस महामुकाबले में उतरेंगे।

थाई-अल्जीरियाई सुपरस्टार ने बताया:

“ये जीत मेरे लिए बहुत अहम है क्योंकि बॉस चाट्री (सिटयोटोंग) पहले ही कह चुके हैं कि इस मुकाबले का विजेता रैम्बोलैक का सामना करेगा। मेरे लिए वापस जाकर अपना हक हासिल करना बेहद जरूरी है।

“लेकिन मैं अभी ज्यादा आगे की नहीं सोच रहा हूं। फिलहाल मेरा पूरा ध्यान सिर्फ इस मुकाबले पर है। पहले हमें ये फाइट जीतनी होगी। क्योंकि अगर यहां चूक गए तो हो सकता है कि मुझे दोबारा ऐसा मौका ही न मिले।”

रैम्बोलैक चोर अजालाबून ने इसी साल मार्च महीने में पांच राउंड की फाइट के दौरान अनाने को मात देते हुए उनसे खिताब छीन लिया था।

इस हार से निराश होने की बजाय 22 वर्षीय सुपरस्टार ने माना कि ये तो खेल में चलता रहता है और वो पिछले मैच के नतीजे को भुलाकर भविष्य पर ध्यान लगा रहे हैं।

उन्होंने ONE Championship को बताया:

“जीत और हार खेल का हिस्सा हैं। अगर हार भी जाएं तो बस फिर से वापसी करनी होती है। कभी-कभी वो आपका दिन नहीं होता। जीत हो या हार, ये सब खेल का ही हिस्सा है।

“मैं इन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देता। लेकिन अगर मुझे बेल्ट मिल गई तो जाहिर है मुझे बहुत खुशी होगी। ये तो स्वाभाविक बात है और ये बात हर कोई जानता है।”

अनाने को अंदाजा है कि उनके विरोधी ने करियर में 156 जीत हासिल की हैं और उनका मकसद भी इस मैच को जीतते हुए वर्ल्ड टाइटल मुकाबला हासिल करना है ताकि चैंपियन को चुनौती दी जा सके।

इस बात को ध्यान में रखते हुए अनाने किसी भी सूरत में इस मैच को हल्के में लेने के बारे में नहीं सोच रहे।

22 वर्षीय स्टार ने कहा:

“मैं नहीं चाहता कि किसी को लगे कि मैं सुआकिम को हल्के में ले रहा हूं या उनसे आगे की सोच रहा हूं। ऐसा बिल्कुल नहीं है क्योंकि वो आसान प्रतिद्वंदी नहीं हैं। वो लगातार जीत हासिल कर रहे हैं और उनका आत्मविश्वास भी काफी ऊंचा है। वहीं मैं अपनी पिछली फाइट हारकर आ रहा हूं। लेकिन अगर इस बार अच्छा प्रदर्शन करता हूं तो लोगों का मुझ पर भरोसा फिर से लौट आएगा।

“ये मुकाबला निश्चित तौर पर जबरदस्त जंग होने वाला है। वो जरूर आक्रामक अंदाज में फाइट करेंगे इसलिए मुझे अच्छी डिफेंस करनी होगी। इस मुकाबले में मैं सिर्फ अपनी फाइट लड़ूंगा। मेरे लिए वही सबसे बेहतर रहेगा।”

अनाने की निगाहें नॉकआउट पर टिकीं

अपनी छह फुट चार इंच लंबी कद काठी के दम पर विरोधियों को फंसाने वाली रणनीति पर नबील अनाने काम करते हुए जीत हासिल करना चाहते हैं। बेंटमवेट डिविजन में गिने-चुने ही फाइटर्स होंगे, जो शायद उनकी रीच और स्पीड का मुकाबला बराबरी से कर पाएं।

अगर उनका प्लान सुआकिम के खिलाफ कारगर रहा तो अनाने को उम्मीद है कि नॉकआउट देखने को मिल सकता है। लेकिन वो ये भी जानते हैं कि उनके विरोधी भी काफी खतरनाक हैं।

अनाने ने आगे कहा:

“इस मुकाबले में या तो वो गिरेंगे या फिर मैं। हम दोनों में से किसी एक का फिनिश होना तय है। मैं अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ूंगा और अपना सब कुछ झोंक दूंगा।

“वो भी पूरी तैयारी के साथ आ रहे हैं और उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है। मेरे साथ भी यही बात है। मुझे वापसी करनी है इसलिए मैं अपना सब कुछ दांव पर लगा दूंगा। अब इस फाइट को लेकर ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है। मुझे बस रिंग में उतरने और मुकाबला शुरू होने का इंतजार है।”

सुआकिम की फिनिशिंग की क्षमता अनाने के आत्मविश्वास को नहीं डिगा पाई है। वो मैच के दौरान अपनी रीच और स्पीड का भरपूर फायदा उठाने का प्रयास करते हुए नजर आएंगे।

उन्होंने अंत में कहा:

“मेरी लंबाई की वजह से प्रतिद्वंदियों के पास मेरे खिलाफ ज्यादा विकल्प नहीं होते। उन्हें ही अपना फाइटिंग स्टाइल बदलकर मेरे हिसाब से ढलना पड़ता है क्योंकि मुझे हराने के तरीके बहुत कम हैं।

“मुझे बस अच्छा डिफेंस करना है। पिछली फाइट के बाद से ही हम इसी पर काम कर रहे हैं। मेरा पूरा ध्यान खुद को पहले से बेहतर बनाने पर है। लेकिन मैं ये नहीं कह रहा कि मेरी डिफेंस 100 प्रतिशत अभेद्य है। कुछ स्ट्राइक हमेशा अंदर आ सकती हैं। आखिर में सब इस बात पर निर्भर करता है कि मैं उन पर समय रहते कितनी जल्दी प्रतिक्रिया दे पाता हूं।”

न्यूज़ में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47