The Inner Circle 25 और ONE Friday Fights 165 – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

Nabil Anane and Suakim face off ahead of The Inner Circle 25

ONE Championship इस महीने के ट्रिपलहेडर वीकेंड की शुरुआत करने जा रहा है, जिसमें MMA, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग के जबरदस्त मैच होंगे। इसकी शुरुआत एशिया प्राइमटाम पर होने वाले इवेंट से होगी।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शुक्रवार, 7 अगस्त को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से The Inner Circle 25 और ONE Friday Fights 165 से किया जाएगा।

The Inner Circle 25 के मेन इवेंट में पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने का सामना वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर मैच में थाई स्टार और तीन डिविजन के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन सुआकिम पोंगसुफान पीके से होगा।

वहीं को-मेन इवेंट की बात करें तो अब्दुल्ला दयाकाएव और “द किकिंग मशीन” सुपरलैक के बीच एक बहुप्रतीक्षित रीमैच देखने को मिलेगा।

इसके बाद ONE Friday Fights 165 का लाइव प्रसारण शुरु होगा, जिसमें 18 मॉय थाई और किकबॉक्सिंग स्टार्स 1 लाख यूएस डॉलर और ग्लोबल रोस्टर में जगह बनाने के लिए जद्दोजहद करते हुए नजर आएंगे।

मेन इवेंट में दो शानदार थाई एथलीट्स पेटनिनमुंगकोर्न कैप्टनकेनबॉक्सिंग और पेट सुआनलुआंगरोडयोक की टक्कर एटमवेट मॉय थाई मैच में देखने को मिलेगी।

आप The Inner Circle 25 और ONE Friday Fights 165 के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

ONE Friday Fights


एटमवेट मॉय थाई
पेटनिनमुंगकोर्न कैप्टनकेनबॉक्सिंग ने पेट सुआनलुआंगरोडयोक को विभाजित निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
इलयास मुसाएव ने सुकसावत पीके साइन्चाई को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:11 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
कोम पीके साइन्चाई ने मोनप्राराम सिटपेटचालुकान को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
तनतावी अहमद हाफेज़ ने रावी लुकसुआन को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:39 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
पेटांडा कियटयोडिंग ने चांगथोंग एम यू डेन को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:45 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
सुपरचैंप वुटडाइचोनबुरीप्रालेसिंग ने अटाचाई एनएफ लुकसुआन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:32 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
पेट्री सोर लानामॉयथाई ने आंग टुन बो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
सोंगपैंडिन चोर केउविसेट ने विंसेंज़ो “तस्मेनियन डेविल” एस्पोसिटो को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 2:22 मिनट में
स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग
सुबासा ने पेंग ज़िहाओ को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:56 मिनट में

The Inner Circle


बेंटमवेट मॉय थाई
सुआकिम पोंगसुफान पीके ने नबील अनाने को विभाजित निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
अब्दुल्ला “स्मैश बॉय” दयाकाएव ने “द किकिंग मशीन” सुपरलैक को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 0:39 मिनट में
फेदरवेट किकबॉक्सिंग
मरात ग्रिगोरियन ने मामुका उसुबयान को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
डबडैम पोर टोर टोर थोंगटावी ने ताहानेक नायोकटासाला को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 0:38 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
चैटपेट सुआब्लैकमॉयथाई ने रिकु इटो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34