The Inner Circle 23 और ONE Friday Fights 163 – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23

जबरदस्त ट्रिपलहेडर के एक हफ्ते बाद ONE Championship की दो बेहतरीन इवेंट्स के साथ वापसी होने जा रही है।

शुक्रवार, 24 जुलाई को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा एशिया प्राइमटाइम पर The Inner Circle 23 और ONE Friday Fights 163 का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इन इवेंट्स का आयोजन बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से होगा।

The Inner Circle 23 के मेन इवेंट में महान थाई फाइटर सैम-ए गैयानघादाओ का सामना 22 वर्षीय थाई-मलेशियाई सनसनी अलिफ सोर डेचापैन से ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए होगा।

वहीं ONE Friday Fights 163 के मेन इवेंट में पोमपेट पोंगसुफान पीके लगातार दूसरे नॉकआउट की तलाश में होंगे। उनका सामना फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में म्यांमार के लेथवेई स्टार नैट खैट मिन से होगा, जो कि अपना प्रमोशनल डेब्यू करते हुए दिखेंगे।

इसके अतिरिक्त 16 उभरते हुए स्टार्स Lumpinee Stadium में जीत के लिए पूरी ताकत लगा देंगे ताकि संगठन के साथ 1,00,000 यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया जा सके।

आप The Inner Circle 23 और ONE Friday Fights 163 के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

ONE Friday Fights


फ्लाइवेट मॉय थाई
पोमपेट पोंगसुफान पीके ने नैट खैट मिन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 2:34 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
मोंग्कोलडेटलैक पोर पिम-ओन ने उतकिरझोन हमिदोव को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 2:00 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
ग्रिपेन राचानोन ने ब्राजील एक्मुआंगनोन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
पेटसुफान लुकमुआंगपेट ने पेटसमार्ट “कंचनाबुरी टैंक” मुआंगफाफुम को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:53 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
झाओ झेंगदोंग ने एडुअर्ड मार्केरियन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट MMA
ओ'नील थॉम्पसन ने जेसन चैन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
महेसुआन एक्मुआंगनोन ने योडउडोन बीएस मॉयथाई को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:07 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
नाकी सिरीलकमॉयथाई ने पेटबन्चा होंगथोंगमॉयथाई को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:58 मिनट में
फेदरवेट MMA
माइक ओहुरा ने जे डी विला को सबमिशन से हराया - पहले राउंड के 4:22 मिनट में

The Inner Circle


अंतरिम स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप
अलिफ सोर डेचापैन ने सैम-ए गैयानघादाओ को नॉकआउट (ko) से हराया - पाँचवें राउंड के 1:09 मिनट में
बेंटमवेट किकबॉक्सिंग
“द एंजेल वॉरियर” पानपयाक जित्मुआंगनोन ने अनुआर सिस्नेरोस को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट मॉय थाई
मिकेल डर्लेनबाक ने माहान फोतौही को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग
रयुजिन “शिंडो” नासुकावा ने थोंगपून पीके साइन्चाई को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 2:00 मिनट में
फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग
लिउ जन्चाओ ने कोसेई योशिडा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott