16 जनवरी को होने वाले ONE Friday Fights 138 के पूरे बाउट कार्ड का ऐलान

Yodlekpet Or Atchariya Pompet Panthonggym 3 scaled

ONE Championship साल 2026 की जबरदस्त शुरुआत करने के लिए तैयार है, जब 16 जनवरी को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 138 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

इस इवेंट में मॉय थाई, MMA और किकबॉक्सिंग के 14 मुकाबले देखने को मिलेंगे और सभी स्टार्स एक लाख यूएस डॉलर का ONE Championship मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने का प्रयास करेंगे।

थाईलैंड के पोमपेट पोंगसुफान पीके फ्लाइवेट मॉय थाई मेन इवेंट मैच में डेचो पोर बोरिरैक से टक्कर लेंगे।

27 वर्षीय पोमपेट 109-47 के लाजवाब करियर रिकॉर्ड के साथ इस मैच में उतरेंगे। उन्होंने 75 सेकंड में डुआंगसोमपोंग जित्मुआंगनोन को नॉकआउट कर प्रमोशनल करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक वो सात मैच जीत चुके हैं।

वहीं 22 वर्षीय डेचो अपने ONE करियर की चौथी जीत की तलाश में होंगे। दोनों ही फाइटर्स के पास मैच को किसी भी क्षण खत्म कर देने की ताकत है।

स्ट्रॉवेट मॉय थाई को-मेन इवेंट में चार्टपयाक सकसाटून की टक्कर आयद अलबद्र से होगी।

27 वर्षीय चार्टपयाक ने अभी तक ONE में आठ धमाकेदार जीत दर्ज की हैं। उन्हें एकमात्र हार रमादान ओन्दाश के खिलाफ जून में मिली।

वहीं 24 वर्षीय अलबद्र लगातार नॉकआउट जीत दर्ज करने के बाद इस मैच में वापसी करेंगे। स्ट्राइकर बनाम स्ट्राइकर के इस मुकाबले से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

फीचर फाइट की बात करें तो अपराजित उबैद हुसैन एक्शन में वापसी करते हुए फ्लाइवेट मॉय थाई मैच से अपने 13-0 के रिकॉर्ड को आगे बढ़ाना चाहेंगे।

प्रमोशन में लगातार चार जीत हासिल करने के बाद उनकी टक्कर ब्राजील एक्मुआंगनोन से होगी, जो कि अपनी छठी जीत की तलाश में हैं।

दोनों ही जीत दर्ज खुद को डिविजन के खतरनाक कंटेंडर के रूप में आगे करना चाहेंगे।

वहीं कार्ड में मलेशिया के रिफदीन मसदोर का सामना इंडोनेशिया के मोहम्मद “रॉकी” रेधो से एटमवेट मॉय थाई मैच में होगा। मलेशियाई स्टार ने ONE Friday Fights के पांच मैचों में 4-1 का रिकॉर्ड कायम किया है।

आप 16 जनवरी को होने वाले मैचों की पूरी लाइनअप नीचे देख सकते हैं।

ONE Friday Fights 138 का फुल फाइट कार्ड

  • पोमपेट पोंगसुफान पीके vs. डेचो पोर बोरिरैक (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • चार्टपयाक सकसाटून vs. आयद अलबद्र (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • टोंगलैमपून एफए ग्रुप vs. कोहटाओ पेटसोमनक (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • पेटगारफील्ड जित्मुआंगनोन vs. लोगन चैन (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • पेटनिनमुंगकोर्न नमकैंगआइसलैंड vs. टोयोटा ईगलमॉयथाई (मॉय थाई – एटमवेट)
  • ताहानेक नायोकटासाला vs. खुनपोन ओर औदउडोन (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • उबैद हुसैन vs. ब्राजील एक्मुआंगनोन (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • रिफदीन मसदोर vs. मोहम्मद रेधो (मॉय थाई – एटमवेट)
  • शेंग यी हांग vs. शोमा ओकुमुरा (किकबॉक्सिंग – स्ट्रॉवेट)
  • लूकस गानिन vs. इलयास इज़ीयिउ (MMA – बेंटमवेट)
  • चो क्येओंग जाए vs. शोटा (किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)
  • डिओगो मिगेल सिल्वाvs. काज़ूटेरु यामाज़ाकी (किकबॉक्सिंग – फ्लाइवेट)
  • अहमद रबादानोव vs. अर्शिया इबादी (MMA – लाइटवेट)
  • अनुआर सिस्नेरोस vs. शुन शिराइशी (किकबॉक्सिंग – फ्लाइवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33