ONE Friday Fights 138 के मेन इवेंट में डेचो ने पोमपेट को पछाड़ा

Decho Por Borirak Pompet PongSuphan PK ONE Friday Fights 138 13 scaled

डेचो पोर बोरिरैक और पोमपेट पोंगसुफान पीके ने ONE Friday Fights 138 के फ्लाइवेट मॉय थाई मेन इवेंट में जोरदार एक्शन दिखाया, लेकिन अंत में डेचो को जीत नसीब हुई।

शनिवार, 16 जनवरी को एशिया प्राइमटाइम पर हुए शो में थाई स्टार्स ने लुम्पिनी स्टेडियम में समां बांध दिया और साल 2026 के पहले मेन इवेंट के जरिए आगे के इवेंट्स की नींव रखी।

मैच की शुरुआत में डेचो और पोमपेट की तरफ से तेज-तर्रार लो किक्स और बॉडी किक्स देखने को मिलीं। डेचो ने पंच तो वहीं पोमपेट ने एल्बो के जरिए जवाब दिया। दूसरे राउंड में वार-पलटवार में और तेजी देखने को मिली।

डेचो ने शुरुआत में वन-टू कॉम्बिनेशन के वार सहे, लेकिन उसका जवाब तेजी से दिया। ONE Friday Fights में 3-1 का रिकॉर्ड कायम कर चुके Singha Mawynn के स्टार ने क्लिंच में रहकर अच्छा काम किया।

22 वर्षीय स्टार ने बॉडी पर नी से वार किए और शानदार पंच लगाए। PK Saenchai Muaythaigym के वॉरियर ने भी कुछ ऐसा ही किया। लेकिन वो डेचो के अटैक की बराबरी नहीं कर पाए।

Decho Por Borirak Pompet PongSuphan PK ONE Friday Fights 138 11

आखिरी राउंड से पहले बाउट किसी भी ओर जा सकती थी और दोनों ही फाइटर्स ने करीब रहकर तीन मिनट तक एक दूसरे पर हमले जारी रखे। डेचो ने आगे बढ़ते हुए ज्यादा तेजी से अटैक किए, उनके हमवतन प्रतिद्वंदी ने काउंटर अटैक का सहारा लिया।

जब मैच की आखिरी घंटी बजी तो डेचो का अटैक निर्णायक साबित हुआ। अंत में तीनों जजों ने Singha Mawynn टीम के स्टार को विजेता घोषित किया।

नतीजन डेचो का करियर रिकॉर्ड 49-21 हुआ और वो एक लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट पाने के करीब पहुंच गए।

न्यूज़ में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30