8 जून को ONE 167 के एक हेवीवेट MMA मुकाबले में बेन टायनन का सामना मॉरो सेरिली से होगा

Ben Tynan Duke Didier ONE Fight Night 21 29

बेन “वनीला थंडर” टायनन एक्शन में शीघ्र वापसी कर अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहते हैं।

8 जून को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में आयोजित होने वाले ONE 167: Stamp vs. Zamboanga की एक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइट में अपराजित कनाडाई हेवीवेट एथलीट का सामना अनुभवी नॉकआउट आर्टिस्ट मॉरो “द हैमर” सेरिली से होगा।

पिछले नवंबर में अपने डेब्यू में “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन पर सबमिशन जीत के बाद टायनन ने इस महीने की शुरुआत में हुए ONE Fight Night 21 में ड्यूक “द ड्यूक ऑफ कैनबरा” डिडिएर को हराकर अपना शानदार प्रोफेशनल रिकॉर्ड 6-0 तक बढ़ा दिया।

पूर्व रेसलिंग दिग्गज ने अपनी स्ट्राइकिंग में सुधार दिखाया और डिडिएर को एक एल्बो से गिरा कर उनपर मुक्कों की बरसात कर दी, जिससे उन्हें पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट (TKO) से जीत मिली।

जीत के बाद, टायनन ने डिविजनल किंग एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन को ललकारा, लेकिन अब उन्हें उससे पहले “द हैमर” से पार पाना होगा।

पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर सेरिली वर्षों से ONE के हेवीवेट MMA डिविजन के टॉप एथलीट्स का सामना करते रहे हैं। हालांकि, उन्होंने हमेशा जीत हासिल नहीं की है, लेकिन वो कई बार बेहद खतरनाक साबित हुए हैं।

इटालियन फाइटर ने अपने करियर में 10 नॉकआउट्स अर्जित किए हैं और उनकी ONE में तीन जीत स्टॉपेज के माध्यम से आई हैं, जिसमें उनके पिछले मैच में पॉल “किंग ऑफ द नॉर्थ” इलियट पर TKO जीत भी शामिल है।

20 प्रोफेशनल मुकाबलों के साथ “द हैमर” के पास टायनन की तुलना में काफी अधिक अनुभव है और वो 8 जून को उस लाभ का उपयोग करना चाहेंगे।

इस मैच का हेवीवेट MMA डिविजन के ऊपरी स्तर पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है और ये मुकाबला बैंकॉक में पहले से ही मजबूत कार्ड को और भी रोमांचक बनाएगा।

मेन और को-मेन इवेंट की बात करें तो स्टैम्प फेयरटेक्स अपनी पूर्व ट्रेनिंग पार्टनर डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा के खिलाफ अपने ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करेंगी और तवनचाई पीके साइन्चाई अपने ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को थाई नॉकआउट आर्टिस्ट “स्मोकिन” जो नाटावट के खिलाफ दांव पर लगाएंगे।

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.