बेन टायनन के बारे में
बेन “वनीला थंडर” टायनन अपनी रहस्यमयी पर्सनैलिटी और 100% फिनिशिंग रेट की वजह से ONE Championship के फैंस के बीच तेजी से पसंदीदा बनते जा रहे हैं।
“वनीला थंडर” कनाडा के जूनियर फ्रीस्टाइल नेशनल चैंपियन रह चुके हैं और नॉर्थ डकोटा स्टेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करते हुए उन्होंने NCAA डिविजन I नेशनल चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई किया।
उनका मजबूत रेसलिंग बैकग्राउंड उनके MMA करियर में बेहद अहम रहा है। उन्होंने अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स का इस्तेमाल करते हुए एमेच्योर और प्रोफेशनल दोनों लेवल पर अपने सभी विरोधियों को हराया है।
लेकिन वो सिर्फ एक ही स्टाइल पर निर्भर नहीं हैं। ब्राजीलियन जिउ-जित्सु, सबमिशन ग्रैपलिंग और किकबॉक्सिंग में अनुभव के चलते उन्होंने खुद को एक ऑलराउंड फाइटर के रूप में तैयार किया है, जिसे वो अब दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में दिखा रहे हैं।
उन्होंने साल 2023 में अपना शानदार डेब्यू संगठन में किया और दक्षिण कोरियाई के बाहुबली फाइटर कांग जी वॉन को पराजित कर शानदार शुरुआत की।
ONE Championship रिकॉर्ड्स
इवेंट के रिजल्ट्स
| रिजल्ट | खेल | तरीका | राउंड | तरीका और राउंड | प्रतिद्वंद्वी | प्रतिद्वंद्वी और इवेंट | देश | तारीख | इवेंट | |||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
जीत
MMA
सबमिशन
SUB
राउंड 1 (2:07)
|
MMA |
सबमिशन
राउंड 1 (2:07)
|
राउंड 1 (2:07) |
|
रयुगो टाकेऊचीजापान
|
जापान |
ONE Fight Night 40: Buntan vs. Hemetsberger II |
|||||
|
हार
MMA
सर्वसम्मत निर्णय
UD
राउंड 3 (5:00)
|
MMA |
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (5:00)
|
राउंड 3 (5:00) |
|
किरिल ग्रिशेंकोबेलारूस
|
बेलारूस |
ONE Fight Night 34: Eersel Vs. Jarvis |
|||||
|
नो कॉन्टेस्ट
NC
MMA
|
MMA |
— |
— |
|
ड्यूक डिडिएरऑस्ट्रेलिया
|
ऑस्ट्रेलिया |
ONE Fight Night 21: Eersel vs. Nicolas |
|||||
|
जीत
MMA
सबमिशन
SUB
राउंड 3 (1:22)
|
MMA |
सबमिशन
राउंड 3 (1:22)
|
राउंड 3 (1:22) |
|
कांग जी वॉनदक्षिण कोरिया
|
दक्षिण कोरिया |
ONE Fight Night 16: Haggerty vs. Andrade |
|||||