3 मुकाबले जो ONE Fight Night 34 को यादगार बना सकते हैं

Garry Tonon Shamil Gasanov ONE Fight Night 12 14

ONE Championship बैंकॉक, थाईलैंड के ऐतिहासिक लुम्पिनी स्टेडियम से ONE Fight Night 34: Eersel vs. Jarvis के लाइव प्रसारण के लिए पूरी तरह से तैयार है।

शनिवार, 2 अगस्त को होने वाले इवेंट को मौजूदा चैंपियन रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल और उभरते हुए ब्रिटिश स्टार जॉर्ज “जी-यूनिट” जार्विस के बीच का ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच हेडलाइन करेगा।

फैंस की नजरें जरूर मेन इवेंट पर टिकी होंगी, लेकिन इसके अतिरिक्त फाइट कार्ड में ऐसे मैच शामिल हैं, जो बेहद ही दमदार साबित हो सकते हैं।

आइए ONE Fight Night 34 की कुछ ऐसी ही बाउट्स की चर्चा करते हैं।

#1 गैरी टोनन Vs. शामिल गासानोव II

तीन रैंक के फेदरवेट MMA कंटेंडर शामिल “द कोबरा” गासानोव को जुलाई 2023 में अमेरिकी ग्रैपलिंग सुपरस्टार गैरी “द लॉयन किलर” टोनन के खिलाफ रीमैच में मिली हार का हिसाब बराबर करने का मौका मिलेगा।

टोनन ने पहले मुकाबले में बहुत ही शानदार सबमिशन स्किल्स का प्रदर्शन किया और दागेस्तानी रेसलर दूसरे राउंड में टैप करने पर मजबूर हो गए थे।

उसके बाद से “द कोबरा” ने शानदार वापसी करते हुए लगातार चार जीत अपने नाम की हैं, जिसमें दो डिविजन के पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन पर भी जीत शामिल है।

स्टाइल के नजरिए से देखें तो इस बाउट के धमाकेदार रहने की पूरी उम्मीद है।

गासानोव के शानदार रेसलिंग गेम की परीक्षा टोनन के सबमिशन गेम से होगी और जो बेहतर होगा, जीत उसे ही नसीब होगी।

#2 बेन टायनन Vs. किरिल ग्रिशेंको

दुनिया के दो सबसे खतरनाक हेवीवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स अपनी धाक जमाने उतरेंगे, जब अपराजित कनाडाई सनसनी बेन “वनीला थंडर” टायनन की टक्कर पूर्व ONE अंतरिम हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर किरिल ग्रिशेंको से होगी।

टायनन इस मुकाबले में बेदाग प्रोफेशनल रिकॉर्ड और परफेक्ट फिनिशिंग रेट के साथ उतरेंगे। उन्होंने खुद को डिविजन के सबसे दिलचस्प फाइटर्स में से एक बना लिया है।

“वनीला थंडर” के सामने चुनौती बनकर खड़े होंंगे ग्रिशेंको, जो कि बेलारूस के एक रेसलिंग सुपरस्टार हैं।

दो बार के यूरोपियन रेसलिंग चैंपियन ने अप्रैल 2021 में किए अपने प्रमोशनल डेब्यू में शानदार खेल दिखाया, जिसकी वजह से भविष्य के ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन “रग रग” ओमार केन दो राउंड के बाद हार मानने पर मजबूर हो गए।

इस मैच का नतीजा वर्ल्ड टाइटल के अगले चैलेंजर का नाम सामने ला सकता है।

#3 रंगरावी सिटसोंगपीनोंग Vs. यूसेफ असौइक

लाइटवेट मॉय थाई डिविजन के दो लाजवाब स्ट्राइकर्स रंगरावी “लेगाट्रोन” सिटसोंगपीनोंग और डेनिश-मोरक्कन एथलीट यूसेफ असौइक की टक्कर देखने को मिलेगी।

रंगरावी ढेर सारे मॉय थाई अनुभव को लिए इस मॉय थाई बाउट में उतरेंगे और लेग अटैक के लिए चर्चित स्टार ने इसी के दम पर अपना निकनेम “लेगाट्रोन” पाया है।

थाई स्टार ने ONE Friday Fights इवेंट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम कर मेन रोस्टर में जगह बनाई।

वहीं असौइक की बात करें तो उन्होंने यूरोप और मिडल ईस्ट में ढेर सारी बेल्ट जीतीं, जिसमें WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप और चार बार ISKA किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीत शामिल है।

ये मैच शुरुआत से लेकर अंत तक यादगार साबित हो सकता है, जिसमें रंगरावी की घातक स्ट्राइकिंग और भारी भरकम लेग किक्स की टक्कर असौइक की तकनीक से होगी।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34