Shamil_Gasanov hero 1200x1165 1 600x583

शामिल “द कोबरा” गासानोव

भार सीमा
155 LBS / 70.2 KG
हाइट
5'7" FT / 171 CM
देश
रूस
आयु
27 Y
टीम
Peresvet Fight Team

शामिल गासानोव के बारे में

MMA वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए शामिल गासानोव के पास हर तरह की स्किल्स हैं और यही वो ONE Championship में हासिल करने की उम्मीद कर रहे हैं।

उभरते हुए रूसी स्टार विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं। हालांकि, दागेस्तान में मार्शल आर्ट्स की यात्रा शुरू करने वाली उनकी शैली अधिकतर अपने हमवतन फाइटर्स की तरह ही फ्रीस्टाइल रेसलिंग रही है।

गासानोव जब युवा थे, तब कॉम्बैट स्पोर्ट्स से परिचित हुए थे और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आखिरकार, उनके मजबूत इरादों ने उन्हें अन्य विधाओं में भी पारंगत किया और ऊंचाई तक पहुंचाया। “द कोबरा” के नाम से पहचाने जाने वाले एथलीट ने रूस में तीन पैनक्रेशन टाइटल जीते। इसके तुरंत बाद जल्द ही वो दो बार के यूरोपियन ग्रैपलिंग चैंपियन और वर्ल्ड ग्रैपलिंग चैंपियन भी बन गए।

हालांकि, दागेस्तानी फाइटर लगातार अपनी छवि को स्टार के रूप में मजबूत बनाने के लिए उत्साहित थे। ऐसे में जीत की और भूख ने उन्हें MMA तक पहुंचा दिया।

2014 में उन्होंने अपने प्रोफेशनल करियर की आधिकारिक रूप से शुरुआत की थी। रोस्तोव-ऑन-डॉन में Peresvet Fight Team का प्रतिनिधित्व करते हुए “द कोबरा” ने शानदार शुरुआत की और प्रतियोगिता जीत ली। रीजनल लेवल पर उनका 12-0 का रिकॉर्ड रहा, जिसमें फिनिशिंग रेट 83 प्रतिशत था। उन्होंने ProFC फेदरवेट टाइटल भी जीता था।

जबरदस्त सफलता ने उन्हें ONE Championship के ग्लोबल स्टेज तक पहुंचा दिया, जहां वो एथलीट्स से भरे फेदरवेट डिविजन में शामिल हुए। गासानोव ने 22 अक्टूबर को ONE Fight Night 3 में गजब की रफ्तार दिखाते #2 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर “द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग का सामना किया, जहां उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को पहले ही राउंड में मात दी।

ONE Championship रिकॉर्ड्स

इवेंट के रिजल्ट्स

रिजल्ट तरीका राउंड तरीका और राउंड प्रतिद्वंद्वी प्रतिद्वंद्वी और इवेंट देश तारीख इवेंट
जीत
सबमिशन SUB
राउंड 1 (2:09)
सबमिशन
राउंड 1 (2:09)
राउंड 1 (2:09) Kim_Jae_Woong avatar 500x345 1
किम जे वूंग
दक्षिण कोरिया
दक्षिण कोरिया Oct 22, 2022
ONE FIGHT NIGHT 3: LINEKER VS. ANDRADE
Oct 22, 2022

विश्लेषण

जीत - 1
हार - 0
1
सबमिशन SUB
0

फिनिश रेट

फिनिश
1
फिनिश रेट
100%
जीत
1
टोटल बाउट्स
1

बाउट का समय

बाउट का औसत समय
02m : 09s
कुल समय
0h : 02m : 09s

संबंधित आर्टिकल्स

View All
Martin Nguyen throws a overhand right on Leonardo Casotti
Martin Nguyen in the Circle with Ilya Freymanov
Shamil Gasanov on his way to the Circle
Shamil Gasanov Kim Jae Woong ONE on Prime Video 3 1920X1280 38
Shamil Gasanov throws down Kim Jae Woong at ONE on Prime Video 3
Jeremy Miado Danial Williams ONE on Prime Video 3 1920X1280 13
Shamil Gasanov training
सभी संबंधित आर्टिकल्स देखें