शामिल गासानोव ONE Fight Night 26 में हलील अमीर के खिलाफ कठिन फाइट के लिए तैयार – ‘वो सभी विभागों में अच्छे हैं’

Shamil Gasanov Aaron Canarte ONE Fight Night 24 47

शामिल “द कोबरा” गासानोव 7 दिसंबर को ONE Fight Night 26: Lee vs. Rasulov में जीत हासिल कर ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करने का प्रयास करेंगे।

एक हाई-प्रोफाइल फेदरवेट MMA फाइट में दागेस्तानी स्टार का सामना टर्किश सनसनी हलील “नो मर्सी” अमीर से होगा।

ये मुकाबला थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होगा। ये वही वेन्यू है, जहां गासानोव ने लगातार दो जीत हासिल कर सितारों से सजे फेदरवेट डिविजन में चौथी रैंकिंग हासिल की थी।

अब अपने ट्रेनिंग कैंप के आखिरी चरण में आ चुके रूसी स्टार ने onefc.com को अपने प्रतिद्वंदी के बारे में बताया।

वो अपने विपक्षी का सम्मान करते हैं, लेकिन “द कोबरा” को भरोसा है कि उनकी दागेस्तानी रेसलिंग मैच की गति को नियंत्रित करेगी:

“अमीर काफी बड़े, बेहतरीन स्ट्राइकर और साउथपॉ (फाइटर) हैं। उनकी रेसलिंग भी अच्छी है। वो सभी विभागों में अच्छे हैं।

“मुझे लगता है कि मेरी खासियत रेसलिंग में है। मेरी पिछली चार फाइट्स में कोई भी मुझे टेकडाउन नहीं कर पाया है।”

यकीनन, गासानोव के टेकडाउन डिफेंस और रेसलिंग को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अभी तक कोई भी भेद पाने में कामयाब नहीं हो पाया है।

वहीं अमीर भी इस रास्ते पर आगे बढ़े हैं। चार रैंक के पूर्व लाइटवेट MMA कंटेंडर 30 वर्षीय स्टार को अपने प्रोफेशनल करियर में सिर्फ एक बार हार का सामना करना पड़ा है और उनका ONE रिकॉर्ड 3-1 है।

“द कोबरा” ने माना कि उन्हें अपने विपक्षी में कोई खास कमी नजर नही आती:

“हर प्रतिद्वंदी अपने नजरिए से खतरनाक होता है। हलील भी इससे अछूते नहीं हैं। वो कई तरह के चैलेंज लेकर आते हैं। मैं इससे ज्यादा क्या कह सकता हूं? वो रेसलिंग, स्ट्राइकिंग और बाकी सभी जगह खतरनाक हैं। हमें सही रवैये से इसका समाधान निकालना होगा।”

अपने प्रतिद्वंदी की प्रतिभा को देखते हुए चौंकाने वाली बात नहीं है कि गासानोव ने मैच में आसान जीत की भविष्यवाणी नहीं की।

हालांकि, उन्होंने बैंकॉक में होने वाले मैच के लिए अपने लक्ष्य के बारे में बताया:

“हम दोनों के लिए सबसे आदर्श नतीजा यही होगा कि हमें चोट ना लगे। बिल्कुल, मैं जीत के लिए जाऊंगा। सिर्फ जीत, फिर चाहे वो कैसे भी आए।”

गासानोव ने 2025 में वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करने का लक्ष्य बनाया

साल 2022 में पूर्व टॉप पांच फेदरवेट MMA कंटेंडर किम जे वूंग के खिलाफ शानदार डेब्यू के बाद से ही शामिल गासानोव को डिविजन में बड़ा खतरा माना जा रहा था।

दो साल बाद उनका मानना है कि हलील अमीर के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन के दम पर उन्हें चैंपियनशिप मैच हासिल हो सकता है।

अभी 11 जनवरी को होने वाले ONE Fight Night 27 में मौजूदा ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन टांग काई अपनी बेल्ट को अकबर “बाकल” अब्दुलेव के खिलाफ डिफेंड करते हुए दिखेंगे। ऐसे में गासानोव का लक्ष्य 2025 के लिए खुद को तैयार करना है।

उन्होंने बताया:

“हां, मेरा लक्ष्य हलील को हराकर बेल्ट के लिए फाइट करना है। मुझे बाकी फाइटर्स में दिलचस्पी नहीं है क्योंकि जिन भी टॉप पांच फाइटर्स को मेरे साथ फाइट दी गई थी, वो सभी शांत रहे।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.