5 बड़ी बातें जो ONE Fight Night 34: Eersel Vs. Jarvis से निकलकर सामने आईं

Regian Eersel George Jarvis ONE Fight Night 34 10 scaled

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के ऐतिहासिक लुम्पिनी स्टेडियम में ONE Fight Night 34: Eersel vs. Jarvis का आयोजन किया गया, जिसमें लाजवाब मॉय थाई और MMA फाइट्स देखने को मिलीं।

मौजूदा ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल ने शो को हेडलाइन करते हुए ब्रिटिश चैलेंजर जॉर्ज “जी-यूनिट” जार्विस को पहले राउंड में नॉकआउट से धूल चटाई। वहीं अन्य मुकाबलो में भी शानदार एक्शन देखने को मिला।

आइए नजर डालते हैं कि शनिवार, 2 अगस्त को हुए धमाकेदार इवेंट से क्या खास बातें निकलकर सामने आईं।

#1 चार औंस के ग्लव्स में इरसल की ताकत का जवाब नहीं

रेगिअन इरसल की फिनिशिंग की क्षमता की वजह से ही वो पिछले आठ सालों तक ONE में किकबॉक्सिंग बादशाहत बरकरार रख पाए थे। लेकिन मॉय थाई में मुकाबला करने के बाद उनकी ताकत और निखरकर सामने आई है।

“द इम्मोर्टल” अब अपने ONE मॉय थाई मैचों में जीतने में कामयाब रहे हैं।

अक्टूबर 2022 में सिंसामट क्लिनमी को विभाजित निर्णय से हराकर टाइटल जीतने के बाद से ही उन्होंने तीन विरोधियों को ढेर किया है, जिसमें जार्विस के खिलाफ 50,000 यूएस डॉलर की परफॉर्मेंस बोनस जीत भी शामिल है।

अपने करियर में कभी भी नॉकआउट ना होने वाले इरसल ने जार्विस को नॉकआउट कर अपनी फिनिशिंग की काबिलियत दिखाई।दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर्स में शुमार और 10 बार के ONE वर्ल्ड चैंपियन अब आने वाले दिनों में मॉय थाई बादशाहत को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

#2 रंगरावी ने खुद को इरसल के खिताब के अगले दावेदार के रूप में स्थापित किया

ONE Fight Night 34 के मेन इवेंट में इरसल ने जार्विस को धराशाई किया तो वहीं को-मेन इवेंट में रंगरावी सिटसोंगपीनोंग ने शानदार प्रदर्शन कर यूसेफ असौइक को छह साल में पहली बार हार का स्वाद चखाया।

Sitsongpeenong टीम के प्रतिनिधि ने तीन राउंड तक लाइटवेट मॉय थाई मैच में अपनी टॉप लेवल की स्ट्राइकिंग का प्रदर्शन कर छह फुट तीन इंच लंबे प्रतिद्वंदी के वार को बेकार किया।

अंत में सर्वसम्मत निर्णय से आई जीत के बाद रंगरावी ने अपने रिकॉर्ड को 158-48 कर लिया और अपना नाम “द इम्मोर्टल” के अगले चैलेंजर के रूप में काफी आगे कर दिया है।

“लेगाट्रोन” ने ONE के बैनर तले छह जीत अपने नाम की हैं और उनमें लगातार सुधार हो रहा है।

#3 अलिशोव ने बेंटमवेट डिविजन को चुनौती दी

Elbek Alyshov Jeremy Pacatiw ONE Fight Night 34 2

अपराजित अज़रबैजानी-रूसी एलबैक अलिशोव ने #5 रैंक के बेंटमवेट MMA कंटेंडर जेरेमी पाकाटिव को हराकर अपना नाम बना लिया है।

26 वर्षीय स्टार ने अपने प्रमोशनल डेब्यू में आर्म-ट्रायंगल चोक लगाकर फिलीपीनो प्रतिद्वंदी को दूसरे राउंड में टैप करने पर मजबूर किया और इससे उनका करियर रिकॉर्ड 9-0 हो गया।

ये अलिशोव के करियर की आठवीं सबमिशन जीत रही और अगले मैचों में वो वर्ल्ड क्लास ग्रैपलिंग और मैचों को खत्म करने की क्षमता से मिलाकर डिविजन के लिए खतरा साबित हो सकते हैं।

उनके सामने प्रतिद्वंदियों की कमी नहीं है और वो एक-एक को हराते हुए मौजूदा ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो एंड्राडे के खिलाफ मैच बुक करना चाहेंगे।

#4 गासानोव ने साबित किया कि वो एक खतरनाक वर्ल्ड टाइटल कंटेंडर हैं

इवेंट की सबसे बेहतरीन स्टोरीलाइंस में से एक में #3 रैंक के फेदरवेट MMA कंटेंडर शामिल गासानोव ने अपने करियर की एकमात्र हार का हिसाब गैरी टोनन के खिलाफ बराबर किया। उन्होंने अमेरिकी स्टार को सर्वससम्मत निर्णय से हराया।

इनके बीच के पहले मैच के मुकाबले दागेस्तानी रेसलिंग स्पेशलिस्ट ने सुधरे हुए गेम का प्रदर्शन किया और तीन राउंड तक अपने दमदार प्रतिद्वंदी को छकाया।

इस जीत के साथ उनकी विनिंग स्ट्रीक अब पांच तक पहुंच गई है और उन्होंने खुद को मौजूदा ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन टांग काई के अगले चैलेंजर के रूप में ला खड़ा किया है।

#5 टाकेऊची हेवीवेट स्टार के रूप में उभरे

रयुगो टाकेऊची ने साबित किया है कि एक फुल ट्रेनिंग कैंप के बाद वो हेवीवेट MMA डिविजन के अगले बड़े स्टार बन सकते हैं।

अपने ONE डेब्यू मैच में हार झेलने के बाद उन्होंने शॉर्ट नोटिस पर कांग जी वॉन के खिलाफ मैच स्वीकारा और मात्र 98 सेकंड में विरोधी को ठिकाने लगा दिया।

टाकेऊची ने दक्षिण कोरियाई प्रतिद्वंदी पर पंचों की बरसात कर दी और शानदार नॉकआउट हासिल किया। इस यादगार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने अपने 100 फीसदी फिनिशिंग रेट को बरकरार रखते हुए 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस हासिल किया।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपने दूसरे ही मैच से उन्होंने अपनी घातक ताकत और फिनिशिंग की क्षमता का लाजवाब प्रदर्शन किया है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one