ONE 171: Qatar के लिए गुयेन vs. गासानोव, फर्नांडीस vs. बेलिंगोन और सोल्डिच vs. अर्सलानअलीएव MMA मैचों की घोषणा

Martin Nguyen makes his way to the ring at ONE Fight Night 7

अगले साल 20 फरवरी को ONE Championship की लुसैल स्पोर्ट्स एरीना में ONE 171: Qatar के लिए वापसी होने जा रही है, जिसमें तीन धमाकेदार MMA मुकाबलों को जगह दी गई है।

हाल ही में इस इवेंट के लिए दो वर्ल्ड टाइटल मैचों की घोषणा की गई थी, लेकिन अब कार्ड में और बेहतरीन फाइट्स शामिल कर दी गई हैं। दो टॉप-पांच फेदरवेट MMA कंटेंडर्स शामिल गासानोव और मार्टिन गुयेन आमने-सामने होंगे तो वहीं पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियंस बिबियानो फर्नांडीस और केविन बेलिंगोन आखिरी बार एक दूसरे से भिड़ेंगे।

पूर्व लाइटवेट कंटेंडर दागी अर्सलानअलीएव अपना ONE वेल्टरवेट डेब्यू करते हुए क्रोएशियाई स्टार रॉबर्टो सोल्डिच का सामना करेंगे।

29 वर्षीय गासानोव को 2024 में अपार सफलता मिली है। उन्होंने लगातार तीन जीत हासिल कर खुद को #3 रैंक के फेदरवेट MMA कंटेंडर के रूप में स्थापित कर दिया है।

दागेस्तानी रेसलिंग, लगातार तेज गति और बेहतरीन सबमिशन गेम की वजह से रूसी स्टार के पास भविष्य का ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के सभी गुण मौजूद हैं और वो गुयेन पर जीत हासिल कर अपनी टिकट पक्की कर सकते हैं।

हालांकि, “द सीटू-एशियन” कोई मामूली प्रतिद्वंदी नही हैं। वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज दो डिविजन के पूर्व वर्ल्ड टाइटल विजेता रह चुके हैं और उन्हें संगठन के सबसे प्रभावशाली एथलीट्स में से एक माना जाता है।

डिविजन के चार रैंक के कंटेंडर के रूप में गुयेन को गासानोव पर मिली जीत उनकी वर्ल्ड टाइटल मैच की तरफ बढ़ाने की संभावनाओं को जीवित रख सकती है।

वहीं फर्नांडीस और बेलिंगोन के बीच की टक्कर “द फ्लैश” के महान करियर का आखिरी मुकाबला होगा।

11 बार के ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में 15 फाइट्स में शिरकत की है। ब्राजीलियाई सुपरस्टार को इस खेल के सबसे सम्मानित फाइटर्स में से एक के रूप में गिना जाता है।

उनका आखिरी मुकाबला एक पुराने और जाने-पहचाने प्रतिद्वंदी से होगा और इस प्रतिद्वंदिता में “द फ्लैश” को 3-1 की बढ़त है।

बेलिंगोन की बात करें तो उन्हें ONE के बहुत अनुभवी फाइटर के रूप में जाना जाता है।

साल 2018 में फिलीपीनो सुपरस्टार ने गुयेन पर जीत हासिल कर ONE अंतरिम बेंटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल जीता और उसके बाद फर्नांडीस को हराकर गोल्ड बेल्ट को यूनिफाई किया।

अर्सलानअलीएव और सोल्डिच के बीच होने वाला वेल्टरवेट मैच जबरदस्त एक्शन से भरपूर होगा।

30 वर्षीय अर्सलानअलीएव सालों से लाइटवेट MMA डिविजन के शिखर पर रहे हैं। उन्होंने अपने मजबूत टेकडाउन और खतरनाक ग्राउंड-एंड-पाउंड के दम पर ONE में बेहतरीन फिनिश प्राप्त किए हैं।

अगर वो ONE 171 में सोल्डिच को हरा पाए तो मौजूदा वेल्टरवेट चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के अगले चैलेंजर बन सकते हैं।

मगर “रोबोकॉप” अलग ही इरादे के साथ इस मैच में उतरेंगे।

क्रोएशियाई नॉकआउट आर्टिस्ट को हाल ही समय में ONE में शामिल होने वाले सबसे बेहतरीन फाइटर्स में से एक की संज्ञा दी जाती है। लेकिन दो मुकाबलों में से एक नो कॉन्टेस्ट और दूसरा उनके लिए हार लेकर आए। अब वो खुद को साबित करने के लिए उत्सुक होंगे।

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)