- मार्टिन
- गुयेन
"द सीटू-एशियन "
About
ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन गुयेन का जन्म और परवरिश सिडनी में वियतनामी माता-पिता की देखरेख में हुई थी, जो मलेशिया और इंडोनेशिया के रास्ते ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। स्कूल में वो एक होनहार रग्बी लीग खिलाड़ी थे, लेकिन उस दौरान लगी गई गंभीर चोंटों ने उन्हें खेल छोड़ने पर मजबूर कर दिया।
उन्होंने 21 साल की उम्र में एक नए शौक को अपनाने और वजन कम करने के लिए मार्शल आर्ट्स को अपनाया, लेकिन इसके साथ उन्होंने इसमें जीवन को बदलने वाले अनुभव की खोज की। उन्होंने फिर कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने साल 2012 में मार्शल आर्ट्स में अपना प्रोफेशनल करियर शुरू करने से पहले दो एमेच्योर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स टूर्नामेंट भी जीते। फिर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के BRACE फेदरवेट चैंपियनशिप जीती। उस उपलब्धि के बाद गुयेन ने 2014 में ONE Championship के साथ करार कर लिया।
छह मुकाबले फिनिश करने के बाद गुयेन ONE Championship इतिहास के पहले 2-डिविजन टाइटल विजेता बने। उन्होंने मरात गफूरोव और एडुअर्ड फोलायंग को नॉकआउट कर खुद को दुनिया का बेस्ट फेदरवेट और लाइटवेट मार्शल आर्टिस्ट बना लिया था। वो करीब-करीब तीन डिविजन के वर्ल्ड चैंपियन बनने के नजदीक आ गए थे, लेकिन फिर उन्होंने फेदरवेट के तौर पर अपनी विरासत को आगे ले जाने पर ध्यान दिया।