ONE Fight Night 12 में टोनन Vs. गासानोव मैच की थान ली और मार्टिन गुयेन ने की भविष्यवाणी

Featherweight MMA stars Martin Nguyen and Thanh Le

टॉप रैंक के फेदरवेट MMA कंटेंडर्स गैरी टोनन और शामिल गासानोव ONE Fight Night 12: Superlek vs. Khalilov के अहम मुकाबले में आमने-सामने आने वाले हैं।

फैंस के अलावा 2 पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियंस, थान ली और मार्टिन गुयेन भी शनिवार, 15 जुलाई को होने वाले इस मैच को देखने के लिए उत्साहित हैं।

दोनों पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस जानते हैं कि इस मैच का परिणाम उनके भविष्य के ऊपर भी प्रभाव डाल सकता है। टोनन और गासानोव रैंकिंग्स में क्रमशः दूसरे और पांचवें स्थान पर मौजूद हैं इसलिए उनपर सबकी नजरें टिकी होंगी।

यहां जानिए क्रमशः #1 और #4 रैंक के कंटेंडर ली और गुयेन ने बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले इस मैच को लेकर क्या कहा है।

थान ली ने गैरी टोनन की जीत की उम्मीद जताई

थान ली इस समय मौजूदा ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन टांग काई के खिलाफ रीमैच मिलने की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन चैंपियन के खिलाफ हार से उबरने के दौरान वो गैरी टोनन vs. शामिल गासानोव मैच को भी करीब से परखना चाहेंगे।

वियतनामी-अमेरिकी एथलीट ने पिछले साल टोनन को पहले राउंड में नॉकआउट कर अपने टाइटल को डिफेंड किया हुआ है इसलिए वो महान BJJ एथलीट की स्किल्स से वाकिफ हैं।

वहीं उनकी नजर में गासानोव ग्रैपलिंग पर निर्भर रहते हैं इसलिए ली ने जबरदस्त ग्राउंड फाइटिंग देखे जाने की संभावना जताई है।

थान ली ने कहा:

“फाइट की वीडियो देखने के बाद मुझे गासानोव का गेम समझ नहीं आ सका। मैंने हाइलाइट्स देखी हैं इसलिए कह सकता हूं कि ये 2 ग्रैपलर्स की भिड़ंत रहने वाली है। मगर मैं सोचता हूं कि हर बार ग्रैपलर vs. ग्रैपलर मैचों में फैंस को उम्मीद से अधिक स्टैंड-अप फाइटिंग देखने को मिलती है और यहां भी वैसा ही हो सकता है।

“वहीं मैच के अंतिम क्षणों में ग्राउंड फाइटिंग देखने को मिलेगी और उन्हें भिड़ते देखना मजेदार अनुभव रहने वाला है।”

https://www.instagram.com/p/CoyzH0hDI86/?hl=en

अनुभव की बात करें तो गासानोव का MMA रिकॉर्ड 13-0 का है और उनकी अभी तक एक जीत ONE में आई है। दूसरी ओर, “द लॉयन किलर” का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 7-1 का है और ONE में उनकी सभी जीत वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स के खिलाफ आई हैं।

टोनन के टॉप लेवल कोच और ट्रेनिंग पार्टनर्स को देखते हुए ली का मानना है कि इस शनिवार अमेरिकी स्टार की जीत की संभावना अधिक होगी।

उन्होंने कहा:

“गैरी की टीम अच्छी है और वो सही बदलाव कर रहे हैं। अब उनपर ये दबाव नहीं होगा कि उन्हें एक खतरनाक स्ट्राइकर को रोकना होगा, जिससे मुझे लगता है कि इस फाइट के लिए उनका आत्मविश्वास बढ़ा होगा।

“मुझे लगता है कि गैरी टोनन के पास इस फाइट को जीतने की काबिलियत है। मैं कई स्किल्स में महारत होने और पिछले कुछ सालों में टॉप लेवल एथलीट्स के खिलाफ फाइट के अनुभव के कारण गैरी के पक्ष में वोट दूंगा।”

गासानोव Vs. टोनन मैच के विजेता को चुनौती देने वाले हैं मार्टिन गुयेन

पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन गुयेन भी थान ली से सहमत हैं कि दोनों स्टार्स का ग्रैपलिंग गेम शानदार होने की वजह से शुरुआत में स्टैंड-अप फाइटिंग में बराबरी का मुकाबला दिख सकता है।

“द सीटू-एशियन” नहीं जानते कि इस मैच में गैरी टोनन या शामिल गासानोव की कड़ी परीक्षा ली जाएगी या नहीं, लेकिन जब ग्रैपलिंग का खतरा इतना अधिक हो तो वो स्टैंड-अप फाइटिंग में बने रहने की राह चुन सकते हैं।

गुयेन ने उम्मीद जताई है कि फाइट ग्राउंड पर गई तो टोनन अपनी वर्ल्ड-क्लास BJJ स्किल्स की मदद से विजेता बनेंगे।

उन्होंने बताया:

“मुझे लगता है कि इसमें स्टैंड-अप फाइटिंग काफी देखने को मिलेगी। अगर फाइट ग्राउंड पर गई तो गासानोव इसकी पहल करेंगे। मगर ये एक खतरनाक प्लान होगा, खासतौर पर जब आप गैरी टोनन जैसे फाइटर का सामना कर रहे हों।

“वो पूर्णतः ग्रैपलिंग और जिउ-जित्सु बैकग्राउंड से संबंध रखते हैं, उनके लेग लॉक्स खतरनाक होते हैं। उनके पास चोक है और खतरनाक आर्म लॉक भी लगाते हैं। इसलिए अगर फाइट ग्राउंड पर गई तो गासानोव को इन चीज़ों से सावधान रहना होगा। मेरे हिसाब से टोनन की जीत होगी।”

गुयेन दोबारा फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं और उन्होंने अपने लिए फ्यूचर प्लान भी बना लिया है।

वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई एथलीट इस शनिवार जीतने वाले एथलीट को चुनौती देने का प्लान बना रहे हैं।

उन्होंने कहा:

“जब उनकी फाइट खत्म होगी तब मैं उनमें से किसी एक को चुनौती देने वाला हूं। मैं आमतौर पर किसी को चैलेंज नहीं करता, लेकिन मेरे अंदर एक बड़ी फाइट की भूख है। मैं उनमें से किसी एक को हराकर दोबारा टाइटल शॉट पाना चाहता हूं। इसलिए अभी के लिए वो दोनों मेरा टारगेट बने हुए हैं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.